Friday, 25 September 2026
होम Business October Bank Holiday 2026: गांधी जयंती, नवरात्रि और दशहरा..अक्टूबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Business

October Bank Holiday 2026: गांधी जयंती, नवरात्रि और दशहरा..अक्टूबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
24 September 2026 9:26 PM 1 मिनट पठन 367 Views
October Bank Holiday 2026: गांधी जयंती, नवरात्रि और दशहरा..अक्टूबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो फटाफट निपटा लीजिए, क्योंकि अक्टूबर में त्योहारों (नवरात्रि/दशहरा) और साप्ताहिक छुट्टियों के कारण देश के कई राज्यों में अलग-अलग तारीखों पर बैंकों में अवकाश रहने वाला है। इसमें कुछ छुट्टियां पूरे देश में लागू होंगी और कई छुट्टियां केवल कुछ राज्यों में ही रहेंगी। बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ऑनलाइन और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे UPI, मोबाइल बैंकिंग, Net Banking और ATM 24 घंटे सुचारू रूप से चालू रहेंगी। चेक क्लियरिंग और शाखा से जुड़े कैश ट्रांसफर जैसे कामों के लिए छुट्टियों की तारीखों को ध्यान में रखकर योजना बना सकते हैं। अक्टूबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक (प्रमुख त्योहार/ जयंती) ​2 अक्टूबर (शुक्रवार): महात्मा गांधी जयंती ​10 अक्टूबर (शनिवार): महालय अमावस्या (कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल ) ​17 अक्टूबर (शनिवार): महा सप्तमी / दुर्गा पूजा (पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, असम, ओडिशा,बिहार) ​19 अक्टूबर (सोमवार): महा नवमी / दुर्गा पूजा ​20 अक्टूबर (मंगलवार): विजयादशमी / दशहरा (गंगटोक और इंफाल को छोड़कर बाकी सभी जगह) ​21 अक्टूबर (बुधवार): दुर्गा पूजा ( दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, बीजोया दशमी) (सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, पूर्वोत्तर) ​26 अक्टूबर (सोमवार): महर्षि वाल्मीकि जयंती / लक्ष्मी पूजा (त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश) ​साप्ताहिक छुट्टियां (सभी राज्यों में अनिवार्य) ​4 अक्टूबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) ​10 अक्टूबर: दूसरा शनिवार ​11 अक्टूबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) ​18 अक्टूबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) ​24 अक्टूबर: चौथा शनिवार ​25 अक्टूबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम (ATM) सेवाएं चौबीसों घंटे चालू रहेंगी। ग्राहक अपने डिजिटल ट्रांसफर, यूपीआई (Google Pay, phonePe, paytm) और नेट बैंकिंग से जुड़े काम बिना किसी रुकावट के पूरे कर सकते हैं। इसके अलावा पैसे निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए एटीएम हमेशा उपलब्ध रहते हैं। एटीएम में कार्डलेस कैश विड्रॉल जैसी सुविधाओं का भी उपयोग कर सकते हैं। नोट: ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक जाने से पहले अपने शहर की स्थानीय बैंक शाखा से छुट्टियों के बारे में जानकारी पता कर लें, क्योंकि भारत में बैंक छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के स्थानीय त्योहारों पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा आप RBI की आधिकारिक वेबसाइट या बैंक ऐप पर भी ताजा अपडेट्स चेक कर सकते हैं।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *