Russia Sanctions Bill Live Update: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक नए कानून पर दस्तखत करने जा रहे हैं. इसका नाम ‘लिंडसे ओ. ग्राहम एक्ट 2026’ है. इसके लागू होते ही अमेरिका को एक बड़ी पावर मिल जाएगी. अब वो रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैक्स लगा सकेगा. इससे भारत और चीन जैसे देशों पर भारी टैरिफ लगने का खतरा मंडराने लगा है. हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह टैक्स तुरंत लागू नहीं होगा. अमेरिका इसका इस्तेमाल सिर्फ दबाव बनाने के लिए कर सकता है. उधर, भारत ने भी अपना रुख एकदम साफ कर दिया है. विदेश मंत्रालय ने कहा है कि 140 करोड़ भारतीयों की जरूरतों से कोई समझौता नहीं होगा.
Source: Read Full Article