Wednesday, 23 September 2026
होम Environment UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में 23 और 24 सितंबर को बारिश का अलर्ट नहीं, 25 सितंबर से बढ़ेगा बारिश और गरज-चमक का असर
Environment

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में 23 और 24 सितंबर को बारिश का अलर्ट नहीं, 25 सितंबर से बढ़ेगा बारिश और गरज-चमक का असर

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
23 September 2026 6:26 PM 1 मिनट पठन 53 Views
UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में 23 और 24 सितंबर को बारिश का अलर्ट नहीं, 25 सितंबर से बढ़ेगा बारिश और गरज-चमक का असर

UP Weather Today : उत्तर प्रदेश में अगले 3 दिनों में मौसम धीरे-धीरे बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 23 और 24 सितंबर को प्रदेश के दोनों हिस्सों के लिए बारिश का अलर्ट नहीं है। हालांकि कुछ जिलों में बादल और बारिश ( UP Rain Alert ) की स्थिति बन सकती है। 23 और 24 सितंबर को बारिश का अलर्ट नहीं 23 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में कोई चेतावनी नहीं है। 24 सितंबर को भी पश्चिमी यूपी के लिए कोई अलर्ट नहीं है, जबकि पूर्वी यूपी में बारिश की एक्टिविटी ( UP Weather Today ) बढ़ने के संकेत हैं। 25 सितंबर से बदलाव नजर आएगा। 25 सितंबर से बढ़ेगा बारिश का असर 25 सितंबर से मौसम की एक्टिविटी बढ़ने के आसार हैं। इस दिन पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवा की स्थिति बन सकती है। पश्चिमी यूपी में भी आंधी, बिजली चमकने और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। बंगाल की खाड़ी में एक्टिव वैदर सिस्टम मौसम में बदलाव के बीच बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उससे लगे उत्तर-पश्चिमी हिस्से में बना डिप्रेशन अब डीप डिप्रेशन में बदल चुका है। IMD के अनुसार ये सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है और 23 सितंबर की रात से 24 सितंबर की शुरुआती घंटों के बीच उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा तट को पार करने की संभावना है। इस सिस्टम का असर मुख्य रूप से मध्य और पूर्वी भारत के मौसम ( UP Monsoon Update ) पर पड़ रहा है। 26 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट UP में 25 सितंबर के बाद बारिश ( UP Rain Alert ) का दौर और एक्टिव हो सकता है। IMD के अनुसार 26 सितंबर को पूर्वी यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। पश्चिमी यूपी में भी 26 और 27 सितंबर को भारी बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *