Friday, 09 October 2026
होम Politics UP में BJP से अलग लड़ेगी JDU-40 सीटों पर तैयारी:निशांत संभालेंगे चुनाव की कमान, दुर्गा पूजा के बाद इलेक्शन कैंपेन की शुरुआत
Politics

UP में BJP से अलग लड़ेगी JDU-40 सीटों पर तैयारी:निशांत संभालेंगे चुनाव की कमान, दुर्गा पूजा के बाद इलेक्शन कैंपेन की शुरुआत

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
24 September 2026 5:26 PM 1 मिनट पठन 23770 Views
UP में BJP से अलग लड़ेगी JDU-40 सीटों पर तैयारी:निशांत संभालेंगे चुनाव की कमान, दुर्गा पूजा के बाद इलेक्शन कैंपेन की शुरुआत

JDU एक बार फिर उत्तर प्रदेश में BJP से अलग होकर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव से 6 महीने पहले पार्टी अपने संगठन को एक्टिव करने में जुट गई है। पहली बार किसी राज्य के विधानसभा के चुनाव की कमान नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार संभालेंगे। यूपी चुनाव में JDU के चुनावी कैंपेन का आगाज बिहार के हेल्थ मिनिस्टर निशांत कुमार दुर्गा पूजा के तुरंत बाद 25 अक्टूबर को करेंगे। बनारस में उनकी एक मेगा रैली आयोजित की गई है। इसमें JDU के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। क्या BJP UP में एक बार फिर अकेले चुनाव लड़ेगी? पार्टी की जमीन पर क्या तैयारी है? राज्य में संगठन की क्या स्थिति है? क्या BJP से गठबंधन संभव है? कब-कब पार्टी यूपी में चुनाव लड़ी? 5 पॉइंट में पूरा मामला समझिए… 1. क्या JDU उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है? इस सवाल पर उत्तर प्रदेश JDU के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने बताया, ‘हम चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने संगठन विस्तार शुरू कर दिया है।’ 2. चुनाव को लेकर पार्टी की क्या प्लानिंग है? 3. क्या कैंडिडेट सिलेक्शन की प्रक्रिया शुरू हो गई है? 4. JDU कब-कब यूपी में चुनाव लड़ी और कितने सीटों पर जीती? 5.16 जिलों में कुर्मी की आबादी 7% से ज्यादा 2001 की यूपी सोशल जस्टिस कमेटी के अनुमान में यूपी में कुर्मी की आबादी करीब 7.46% बताई गई है। अलग-अलग राजनीतिक अध्ययनों में 16 प्रमुख जिलों में कुर्मी/पटेल वोट का अनुमान 6–12% के बीच बताया गया है। हालांकि इसका आधिकारिक आंकड़ा फिलहाल कहीं नहीं है। एक अनुमान और अलग-अलग रिपोर्ट के आधार पर ये दावा किया जाता है।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *