Friday, 23 October 2026
होम Crime अंजलि अरोड़ा ने शहर को बदनाम किया माफी मांगे:आयोजक बोले- कानपुर के लोग स्टार को पान में डालकर खाते हैं, नुकसान की भरपाई करें
Crime

अंजलि अरोड़ा ने शहर को बदनाम किया माफी मांगे:आयोजक बोले- कानपुर के लोग स्टार को पान में डालकर खाते हैं, नुकसान की भरपाई करें

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
23 October 2026 7:26 PM 1 मिनट पठन 170 Views
अंजलि अरोड़ा ने शहर को बदनाम किया माफी मांगे:आयोजक बोले- कानपुर के लोग स्टार को पान में डालकर खाते हैं, नुकसान की भरपाई करें

लीगल एक्शन लिया है, अंजलि अरोड़ा ने सार्वजनिक रूप से जिनका अपमान किया, लिखित में माफी मांगनी पड़ेगी… कानपुर और इवेंट का जो नुकसान किया है, उसकी भरपाई करनी पड़ेगी… कोई समस्या थी तो स्टेज पर उसकी शिकायत करती… जिस गैंजेस क्लब के कमरे में लोगों के घुसने की बात कह रही हैं, वहां क्लब मेंबर्स के अलावा दूसरे लोगों की एंट्री नहीं होती… तो कोई कमरे में कैसे घुस सकता है, खासकर किसी सेलिब्रिटी के कमरे में? सार्वजनिक रूप से कानपुर का नाम बदनाम करने की कोशिश की है.. लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि ये कानपुर है, यहां के लोग स्टार को भी पान में डालकर खाते हैं। यह कहना है एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा के कानपुर में डांडिया नगाड़ा नाइट कार्यक्रम का आयोजन कराने वाली देशी डिजिटल एजेंसी के ऑनर आशीष कुमार का… आयोजकों ने अंजलि अरोड़ा को 1 करोड़ 20 लाख रुपए का लीगल नोटिस भेजा है। इसके बाद दैनिक भास्कर से बातचीत में आशीष कुमार ने कहा कि कानपुर को धब्बा लगाने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। ‘अंजलि वीडियो में लगाए गए आरोप साबित करके दिखाएं’ आशीष कुमार ने कहा कि अंजलि अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आरोप लगाए थे कि उनके कमरे में लोग घुस गए थे। अब उन्हें ये आरोप साबित करके दिखाने होंगे। उनके मुताबिक, कई वीडियो में अंजलि लोगों के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। आशीष का दावा है कि ये लोग उनकी टीम के सदस्य थे या अंजलि की सहमति से उनके साथ फोटो खिंचवा रहे थे। उन्होंने कहा कि अंजलि ने वीडियो में लोगों के जबरदस्ती करने की बात कही थी, जो उनके मुताबिक गलत है। इसी वजह से कानूनी नोटिस भेजा गया है। ‘गैंजेस क्लब में आम लोगों की एंट्री नहीं’ आशीष कुमार ने कहा कि अंजलि ने वीडियो में दावा किया था कि होटल के कमरे में तीन लोग घुस गए थे। इस पर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जिस गैंजेस क्लब में अंजलि को ठहराया गया था, वहां आम लोगों की एंट्री नहीं होती। वहां केवल क्लब के सदस्य या उनके द्वारा रिकमेंड किए गए लोग ही जा सकते हैं। उन्होंने सवाल किया कि जब क्लब में प्रवेश के लिए नियम हैं, तो कोई बाहरी व्यक्ति उनके कमरे तक कैसे पहुंच सकता है? आशीष ने कहा कि आयोजकों ने इसी मामले को लेकर कानूनी नोटिस भेजा है। ‘कानपुर के लोगों से लिखित में माफी मांगें’ आशीष कुमार ने कहा कि अंजलि ने स्टेज पर कानपुर और यहां के लोगों का नाम लेकर जो बातें कहीं, उससे शहर की छवि पर सवाल उठे हैं। आयोजकों ने नोटिस में नुकसान की भरपाई करने और कानपुर के लोगों से लिखित रूप में माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कानपुर को किसी सेलिब्रिटी के नाम की जरूरत नहीं है। शहर का अपना सम्मान और पहचान है। आशीष के मुताबिक, आयोजक कानपुर का नाम बदनाम करने वाली बातों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। अब पढ़िए गुरूवार को आयोजको ने क्यों एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा को नोटिस भेजा गया … कानपुर में बीते 15 अक्टूबर को आयोजित नगाड़ा नाइट कार्यक्रम में एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंन्फुलेंसर अंजलि अरोड़ा नगाड़ा नाइट डांडिया कार्यक्रम में आईं थी। लेकिन केवल 12 मिनट में ही वो मंच से चली गईं। आयोजको ने कहा कि डीजे पर कच्चा बदाम गाना कुछ सेकेंड के लिए बजा जिसकी वजह से अंजलि नाराज हो गईं। मंच छोड़कर चली गईं वहीं अंजलि ने इसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियों जारी कर कहा था कि आयोजको की गलती और बदइंतजामी की वजह से वो नाराज थीं, ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए था। अब इसको लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी संचालक आशीष कुमार की ओर से गुरुवार को सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा को 1.20 करोड़ का लीगल नोटिस भेजा गया है। इसके साथ ही आयोजकों ने अंजलि अरोड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का एक प्रार्थना पत्र भी डाक के जरिए स्वरूप नगर थाने में भेजा गया है। गुरुवार को वरिष्ठ अधिवक्ता करीम अहमद सिद्दीकी ने जानकारी दी थी कि 15 अक्टूबर को लाजपत भवन लॉन में नगाड़ा नाइट्स का आयोजन किया गया था। जिसमें सोशल मीडिया एंफ्लूएंसर, मॉडल व अभिनेत्री अंजलि अरोड़ा का 45 मिनट का शो आयोजित किया गया था। जिसे शोर बैंड के संचालक अमन निगम, डिजिटल मार्केटिंग कंपनी संचालक आशीष कुमार, इवेंट प्लानर अनुभव राज की ओर से आयोजित किया गया था। वरिष्ठ अधिवक्ता ने बताया कि अंजलि की मैनेजर नार्थईस्ट दिल्ली के शहादरा निवासी प्रीति दुबे से बातचीत के दौरान 3 लाख रुपए में शो तय हुआ था, जिसमें अंजलि अरोड़ा की ओर से 45 मिनट की परफॉर्मेंस दी जानी थी। इसके साथ ही शो के स्पांसरों को भी उन्हें सम्मानति करना था। अधिवक्ता ने बताया था डील तय होने के बाद 2.75 लाख रुपए आयोजकों की ओर से अलग–अलग खातों में ट्रांसफर किए गए थे। इसके साथ ही अंजिल समेत उनकी टीम के चार लोगों की आने-जाने की फ्लाइट की टिकट, रहने और खाने की व्यवस्था भी आयोजकों ने की थी। 15 अक्टूबर की शाम करीब 4 बजे अंजलि अपनी टीम के साथ कानपुर एयरपोर्ट पर पहुंची थीं। अधिवक्ता का आरोप है कि अंजलि का इंटेशन कानपुर की जनता के साथ धोखाधड़ी करने का था। समय से कानपुर पहुंचने के बावजूद अंजलि कार्यक्रम खत्म होने के समय पर पहुंची। बताया कि अंजलि को रात 9 बजे से 9:45 तक परफॉर्मेंस करना था, लेकिन वह रात 9:45 पर स्टेज पर पहुंची। मात्र 12 मिनट की परफॉर्मेंस के बाद मैनेजमेंट के लोगों पर बिफर पड़ीं और कार्यक्रम को छोड़कर चली गईं। जिस कारण शो के स्पांसरों ने भी पूरी धनराशि आयोजकों को नहीं दी। अंजलि अरोड़ा को एक लीगल नोटिस भेजी गई है, जिसमें 20 लाख की क्षतिपूर्ति और आयोजकों को सामाजिक, व्यवसायिक और मानसिक क्षति को लेकर एक करोड़ का नोटिस भेजा गया है। इसके साथ ही अंजलि अरोड़ा ने भरे मंच से कहा था कि अगर ऐसा व्यवहार हुआ तो कानपुर में कोई सेलिब्रिटी आएगा नहीं, इसके लिए अंजलि अरोड़ा को कानपुर के लोगों को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *