Saturday, 24 October 2026
होम Politics अंजलि अरोड़ा ने ₹1 करोड़ मानहानि का नोटिस भेजा:नगाड़ा नाइट डांडिया विवाद पर बोलीं-खामोशी को कमजोरी न समझें, सोशल-मीडिया नहीं कानूनी लड़ाई होगी
Politics

अंजलि अरोड़ा ने ₹1 करोड़ मानहानि का नोटिस भेजा:नगाड़ा नाइट डांडिया विवाद पर बोलीं-खामोशी को कमजोरी न समझें, सोशल-मीडिया नहीं कानूनी लड़ाई होगी

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
24 October 2026 6:26 PM 1 मिनट पठन 135 Views
अंजलि अरोड़ा ने ₹1 करोड़ मानहानि का नोटिस भेजा:नगाड़ा नाइट डांडिया विवाद पर बोलीं-खामोशी को कमजोरी न समझें, सोशल-मीडिया नहीं कानूनी लड़ाई होगी

कानपुर में 15 अक्टूबर को हुई नगाड़ा नाइट डांडिया कार्यक्रम के दौरान एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा के मंच छोड़कर जाने का विवाद अब आयोजकों के नोटिस के बाद अंजलि अरोड़ा की तरफ से भी नोटिस भेजा गया है। अंजलि ने के आयोजकों अमन निगम, आशीष गुप्ता और अनुभव राज को ₹1 करोड़ की मानहानि का लीगल नोटिस भेजा है। इससे पहले आयोजकों की ओर से भी अंजलि को 1 करोड़ 20 लाख का लीगल नोटिस भेजा गया था। 19 अक्टूबर को अंजलि ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कार्यक्रम में मिसमैनेजमेंट और अपने साथ हुए व्यवहार पर सवाल उठाए थे। इसके बाद 22 अक्टूबर को आयोजकों ने भी अपने वकील के जरिए उन्हें लीगल नोटिस भेजा। अंजलि ने शुक्रवार शाम को इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो जारी कर साफ कहा है कि वह इस मामले में आगे सोशल मीडिया पर कोई बयानबाजी नहीं करेंगी। वहीं, आयोजक अपनी मांगों पर अड़े हैं। उनका कहना है कि अंजलि कानपुर के लोगों से वीडियो बनाकर माफी मांगें और नुकसान की भरपाई करें। अंजलि बोलीं- मेरी खामोशी को कमजोरी न समझें आयोजकों को लीगल नोटिस भेजने के बाद अंजलि अरोड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो पोस्ट कर अपने पक्ष की बात रखी। उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर को कानपुर में हुई घटना के बाद उनके खिलाफ कई आरोप लगाए गए। अंजलि ने कहा, “इस मामले में 22 अक्टूबर को शाम 6:30 बजे मेरे वकील के जरिए ऑर्गेनाइजर्स को लीगल नोटिस भेज दिया गया था। अब मैं इस मामले पर सोशल मीडिया पर कोई भी बहस या बयानबाजी नहीं करना चाहती। आगे की कार्रवाई मेरे वकीलों के माध्यम से कानून के तहत होगी। ” उन्होंने आगे कहा कि अगर इस मामले से कुछ लोगों को पब्लिसिटी मिल रही है, तो वे अपना काम करते रहें, लेकिन उनसे किसी प्रतिक्रिया या जवाब की उम्मीद न रखें। अंजलि ने कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और अब वह अपना ध्यान अपने काम और दर्शकों पर लगाना चाहती हैं। उन्होंने यह भी कहा, “मेरी खामोशी को कमजोरी मत समझना। अब जवाब शब्दों से नहीं, कानून के माध्यम से दिया जाएगा। ” आयोजक बोले- हमें फेमस नहीं होना, हमारा ₹20 लाख का नुकसान हुआ अंजलि के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए आयोजक आशीष गुप्ता ने कहा कि उनका मकसद फेमस होना नहीं, बल्कि अपने नुकसान और कानपुर के अपमान को लेकर जवाब मांगना है। आशीष ने कहा कि आयोजकों की ओर से 22 अक्टूबर को ही लीगल नोटिस भेज दिया गया था। उसी शाम को अंजलि की ओर से भी वाह्टसप पर साफ्ट कापी नोटिस की आई। 23 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर अंजलि ने सोशल मीडिया वीडियों के जरिए जानकारी दी कि आयोजको को भी नोटिस भेजी गई है। आशीष ने कहा हमें फेमस नहीं होना है। हम इन्फ्लुएंसर नहीं हैं। हमारा सिंपल-सादा काम है और उसी बिजनेस से हमारा घर चलता है। हमें इस मामले में पब्लिसिटी नहीं चाहिए। हमारा कंसर्न सिर्फ इस बात से है कि हमारे काम का नुकसान हुआ और कानपुर का अपमान किया गया। ” आशीष का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान जो कुछ भी हुआ उससे उन्हें करीब ₹20 लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि अंजलि को इस नुकसान की भरपाई करनी चाहिए और कानपुर के लोगों से वीडियों पर माफी मांगनी चाहिए। आयोजक बोले- स्टेज छोड़कर जाने की वजह का जवाब नहीं मिला आशीष गुप्ता ने दावा किया कि अंजलि की ओर से भेजे गए लीगल नोटिस में मंच छोड़कर जाने की वजह स्पष्ट नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि आयोजक इस सवाल का जवाब चाहते हैं कि आखिर अंजलि कार्यक्रम के दौरान मंच छोड़कर क्यों चली गई थीं। आशीष ने कहा, “आपने कई वीडियो पोस्ट किए, लेकिन अभी तक स्टेज से चले जाने का कारण नहीं बताया। हमारे पास भी अपनी बात रखने के लिए तथ्य हैं। हमने अपने नोटिस में उन सभी बातों का जिक्र किया है, जिन्हें हम अपने और कानपुर के अपमान से जुड़ा मानते हैं। ” उन्होंने आगे कहा कि आयोजकों को अंजलि के सोशल मीडिया वीडियो से कोई परेशानी नहीं है, लेकिन वे चाहते हैं कि इस मामले में उनके सवालों का जवाब दिया जाए। आशीष ने कहा अंजलि कानपुर के लोगों से माफी मांगें और ₹20 लाख के नुकसान की भरपाई करें। आशीष ने कहा कि इन दोनों मुद्दों का समाधान हो जाने पर वे इस मामले में आगे वीडियो पोस्ट नहीं करेंगे। आयोजक बोले- अंजलि को सोशल मीडिया पर गलत कमेंट न करें, निजी जिंदगी से हमारा लेना-देना नहीं विवाद के बीच आशीष गुप्ता ने सोशल मीडिया पर अंजलि को मिल रहे कमेंट्स को लेकर भी अपील की। उन्होंने कहा कि आयोजकों का अंजलि की निजी जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं है और वे इस मुद्दे पर चर्चा नहीं करना चाहते। आशीष ने कहा, “हम कानपुर से हैं और महिलाओं की इज्जत करना जानते हैं। सभी से निवेदन है कि अंजलि को गलत कमेंट न करें। अगर कोई गलत कमेंट कर रहा है, तो हमारी तरफ से ऐसा कुछ नहीं है। ” उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर लोग अपनी राय रखते हैं और हर व्यक्ति की प्रतिक्रिया पर आयोजकों का नियंत्रण नहीं है।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *