Saturday, 10 October 2026
होम Crime अमरोहा गैंगरेप केस में SC-ST एक्ट की धाराएं बढ़ीं:आरोपी सिपाही की जमानत पर 14 अक्टूबर को सुनवाई
Crime

अमरोहा गैंगरेप केस में SC-ST एक्ट की धाराएं बढ़ीं:आरोपी सिपाही की जमानत पर 14 अक्टूबर को सुनवाई

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
10 October 2026 9:26 PM 1 मिनट पठन 157 Views
अमरोहा गैंगरेप केस में SC-ST एक्ट की धाराएं बढ़ीं:आरोपी सिपाही की जमानत पर 14 अक्टूबर को सुनवाई

अमरोहा में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट की धाराएं बढ़ा दी हैं। यह घटना 22 सितंबर की रात उत्तराखंड के एक विधायक के फार्म हाउस पर हुई थी। हसनपुर कोतवाली पुलिस अब अदालत में संशोधित रिपोर्ट पेश करेगी। इस बीच, बिजनौर जेल में बंद आरोपी सिपाही प्रमोद कुमार की जमानत अर्जी पर सुनवाई टल गई है। पुलिस की रिपोर्ट पेश होने के बाद अब 14 अक्टूबर को इस पर सुनवाई होगी। हरियाणा के फतेहाबाद की रहने वाली पीड़िता ने आरोप लगाया था कि सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल मोहित, इंस्पेक्टर लालाराम यादव और दरोगा संजय तोमर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सिपाही प्रमोद कुमार पर भी आरोप है। पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसी रात फार्म हाउस पर छापा मारकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *