Tuesday, 13 October 2026
होम Crime इगलास थाने के दरोगा और सिपाही लाइन हाजिर, जांच शुरू:अलीगढ़ में एसएसपी ने संदिग्ध गतिविधियों और ड्यूटी में लापरवाही के आरोपों पर की कार्रवाई, एसपी ग्रामीण ने दी थी रिपोर्ट
Crime

इगलास थाने के दरोगा और सिपाही लाइन हाजिर, जांच शुरू:अलीगढ़ में एसएसपी ने संदिग्ध गतिविधियों और ड्यूटी में लापरवाही के आरोपों पर की कार्रवाई, एसपी ग्रामीण ने दी थी रिपोर्ट

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
13 October 2026 4:27 PM 1 मिनट पठन 176 Views
इगलास थाने के दरोगा और सिपाही लाइन हाजिर, जांच शुरू:अलीगढ़ में एसएसपी ने संदिग्ध गतिविधियों और ड्यूटी में लापरवाही के आरोपों पर की कार्रवाई, एसपी ग्रामीण ने दी थी रिपोर्ट

इगलास थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक और एक आरक्षी को संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने और कर्तव्य पालन में लापरवाही के मामले में लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसएसपी नीरज जादौन ने एसपी ग्रामीण की आख्या के आधार पर सोमवार रात दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ यह कार्रवाई की। मामले में विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, थाना इगलास में तैनात उपनिरीक्षक बद्रीराम और आरक्षी मोनू कश्यप के संदिग्ध क्रियाकलापों में लिप्त पाए जाने तथा ड्यूटी में लापरवाही बरतने का मामला सामने आया था। इसके बाद एसएसपी ने दोनों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेजने के आदेश दिए। साथ ही मामले की विभागीय जांच प्रचलित कर दी गई है। एसएसपी ने सभी अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए हैं कि वे पूरी निष्ठा और मनोयोग से जनहित में कार्य करें। ड्यूटी में लापरवाही और संदिग्ध गतिविधियों के मामलों में विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *