डॉ. वकील नजीर इंटर कॉलेज में गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर विद्यार्थियों को उनके विचारों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। स्कूल के प्रबंधक डॉ. वकील नजीर शेख ने कहा कि विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने के साथ उन्हें साकार करने के लिए निरंतर मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने शिक्षा, अनुशासन और सकारात्मक सोच को सफलता का आधार बताया। असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ने की सलाह दी। विद्यार्थियों को नई चीजें सीखने, नवाचार अपनाने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया। डॉ. कलाम का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों को अपनाकर विद्यार्थी जिम्मेदार नागरिक बनें और देश के विकास में योगदान दें।
Source: Read Full Article