Thursday, 01 October 2026
होम Crime प्रतापगढ़ में साली को ले गया जीजा:परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की तलाश
Crime

प्रतापगढ़ में साली को ले गया जीजा:परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की तलाश

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
30 September 2026 9:26 PM 1 मिनट पठन 377 Views
प्रतापगढ़ में साली को ले गया जीजा:परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की तलाश

प्रतापगढ़ के पट्टी थाना क्षेत्र में जीजा पर साली को बहला-फुसलाकर ले जाने का केस दर्ज। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया। युवती की तलाश जारी है, उसकी लोकेशन मुंबई में मिली है। परिजनों के अनुसार, घटना 26 सितंबर की रात करीब आठ बजे की है। आरोप है कि विजय कुमार अपनी 28 साल की साली को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। युवती के लापता होने पर परिजनों ने उसे रिश्तेदारों और परिचितों के यहां ढूंढा। पुलिस का कहना है कि परिजनों को पता चला कि आरोपी युवती को मुंबई ले गया है, जहां उसका परिवार रहता है। विजय का मोबाइल बंद मिलने पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी और युवती को सुरक्षित वापस लाने की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की है। मुंबई में आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि युवती के मिलने और बयान के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *