Sunday, 04 October 2026
होम Crime प्रयागराज में 17 घंटे बाद टंकी से उतरी महिला:हाईकोर्ट के पास 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ी थी, जमीन के विवाद में न्याय की मांग की
Crime

प्रयागराज में 17 घंटे बाद टंकी से उतरी महिला:हाईकोर्ट के पास 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ी थी, जमीन के विवाद में न्याय की मांग की

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
3 October 2026 10:26 PM 1 मिनट पठन 584 Views
प्रयागराज में 17 घंटे बाद टंकी से उतरी महिला:हाईकोर्ट के पास 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ी थी, जमीन के विवाद में न्याय की मांग की

प्रयागराज में हाईकोर्ट के पास शुक्रवार को एक महिला करीब 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। सुबह करीब 6 बजे टंकी पर चढ़ी महिला करीब 17 घंटे तक ऊपर रही। देर रात पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने समझा-बुझाकर महिला को नीचे उतार लिया। महिला के गले में दस्तावेज लटके हुए थे और वह ऊपर से पत्र नीचे फेंक रही थी। इन पत्रों में भगवतपुर में फोरलेन के लिए जमीन लिए जाने और प्राचीन हनुमान मंदिर को बचाने की मांग की गई थी। एयरपोर्ट क्षेत्र के भगवतपुर की निवासी पूनम दुबे (45) पत्नी ननकू भगवतपुर में फोरलेन के लिए जमीन लिए जाने का विरोध कर रही थीं। उनका कहना था कि फोरलेन के लिए उनकी जमीन और प्राचीन हनुमान मंदिर को न लिया जाए। इस संबंध में उन्होंने कई अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भी दिए थे। उनका आरोप था कि लगातार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। इसी के विरोध में वह शुक्रवार सुबह पानी की टंकी पर चढ़ गईं। महिला के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। उसे नीचे उतारने के लिए कई घंटे तक समझाने का प्रयास किया गया। पूनम का कहना था कि जब तक उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं होती, तब तक वह नीचे नहीं उतरेंगी। करीब 17 घंटे बाद देर रात अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर नीचे उतार लिया। देखें 3 तस्वीरें….. पत्र में मंदिर और जमीन बचाने की मांग महिला ने टंकी से जो पत्र नीचे फेंके थे, उनमें भगवतपुर में सड़क/फोरलेन निर्माण के लिए जमीन लिए जाने का मुद्दा उठाया गया था। पत्र में प्राचीन हनुमान मंदिर का भी उल्लेख था। महिला ने अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप करते हुए मंदिर और जमीन को बचाने की मांग की थी। पत्र में निर्माण कार्य से आसपास की जमीन और मंदिर के प्रभावित होने की बात कही गई थी। महिला ने प्रशासन से पूरे मामले का समाधान कराने की मांग की थी। बेटे ने लगाया जमीन कब्जाने का आरोप महिला के बेटे ने कहा था कि फोरलेन निर्माण के लिए जमीन लिए जाने को लेकर परिवार नाराज था। उसका आरोप था कि उनकी जमीन पर भू-माफिया कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। बेटे ने इस मामले में शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह पर भी आरोप लगाए थे और कहा था कि भू-माफिया को उनका संरक्षण प्राप्त था। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई थी। अधिकारियों के न पहुंचने से परिजनों में नाराजगी, किया चक्काजाम महिला के कई घंटे तक टंकी पर रहने के बाद उसके परिजन और ग्रामीण सड़क पर बैठ गए थे। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। परिजनों ने अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट से फ्लाईओवर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया था। इससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ था और मौके पर भीड़ जुट गई थी।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *