Sunday, 04 October 2026
होम Environment बिहार- 6 जिलों के 253 गांव पानी में डूबे:3.65 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित, राहत काम में जुटी वायुसेना; 6 अक्टूबर से बारिश की संभावना
Environment

बिहार- 6 जिलों के 253 गांव पानी में डूबे:3.65 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित, राहत काम में जुटी वायुसेना; 6 अक्टूबर से बारिश की संभावना

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
3 October 2026 5:26 PM 1 मिनट पठन 918 Views
बिहार- 6 जिलों के 253 गांव पानी में डूबे:3.65 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित, राहत काम में जुटी वायुसेना; 6 अक्टूबर से बारिश की संभावना

बिहार में आज मौसम सामान्य रहेगा। दिनभर धूप निकलने से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है। अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि विभाग की माने तो, 6 अक्टूबर से मौसम एक बार फिर करवट लेगा और कई जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। सभी जिलों में धूप निकली रही। हालांकि पटना में हल्के बादल छाए रहे। इधर, बिहार में बाढ़ से 6 जिले बुरी तरह प्रभावित हैं। 253 गांवों में पानी घुस गया है। इससे 3.65 लाख लोग प्रभावित हैं। 44 हजार लोग घर छोड़ चुके हैं। वे ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं। शुक्रवार को बाढ़ के तेज बहाव में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई। नेपाल में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से गंडक सहित कई नदियां उफान पर हैं। बाढ़ के हालात ऐसे हैं कि भारतीय वायु सेना जिलों में राहत सामग्री पहुंचा रही है। धूप और उमस के बीच बढ़ेगा तापमान मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, फिलहाल बिहार के ऊपर बारिश कराने वाली मजबूत मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। हवा में नमी मौजूद होने के बावजूद ऊपर से मिलने वाला पर्याप्त उठाव और मौसम प्रणाली का अभाव बारिश की गतिविधियों को सीमित कर रहा है। इसी वजह से आज ज्यादातर जिलों में आसमान साफ से आंशिक रूप से बादल वाला रह सकता है और दिन में धूप निकलने से तापमान बढ़ेगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ी हुई है। अब धूप निकलने से जमीन गर्म होगी और नमी के कारण उमस महसूस होगी। दिन के तापमान में बढ़ोतरी के बावजूद रात के समय नमी के कारण मौसम पूरी तरह शुष्क महसूस नहीं होगा। देखें बाढ़ की कुछ तस्वीरें… पटना में धूप के साथ उमस, तापमान बढ़ेगा पटना में भी आज मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। सुबह से धूप निकलने के बाद दिन में गर्मी और उमस बढ़ेगी। बारिश को लेकर फिलहाल कोई अलर्ट नहीं है। अधिकतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। नमी और धूप से बढ़ेगी उमस, सिस्टम बनने पर होगी बारिश मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अभी धूप निकलने और वातावरण में मौजूद नमी के कारण उमस बढ़ रही है। वहीं, 6 अक्टूबर के आसपास मौसम प्रणाली के प्रभाव से वातावरण में अस्थिरता बढ़ सकती है। इससे बादल बनने और गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *