Monday, 12 October 2026
होम DBN Samachar मां ने बच्ची को दूसरी मंजिल से फेंका, पिता ने कैच किया; फिर खुद कूदकर दी जान, कानपुर में कांड
DBN Samachar

मां ने बच्ची को दूसरी मंजिल से फेंका, पिता ने कैच किया; फिर खुद कूदकर दी जान, कानपुर में कांड

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
12 October 2026 11:15 AM 1 मिनट पठन 190 Views
मां ने बच्ची को दूसरी मंजिल से फेंका, पिता ने कैच किया; फिर खुद कूदकर दी जान, कानपुर में कांड

कानपुर के गुजैनी में शादी की तीसरी वर्षगांठ पर बहन से कहासुनी के बाद महिला ने 14 माह की बेटी को दूसरी मंजिल से फेंक दिया। पिता ने बच्ची को पकड़ लिया, लेकिन महिला खुद भी नीचे कूद गई। घायल महिला की हैलट अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

कानपुर में दूसरी मंजिल से कूदी महिला की मौत

कानपुर, संवाददाता: शहर के गुजैनी में शादी की तीसरी वर्षगांठ पर महिला अपनी बहन से कहासुनी के बाद दूसरी मंजिल से 14 माह की बच्ची को फेंककर खुद भी कूद गई। पिता ने बच्ची को पकड़ लिया था लेकिन महिला घायल हो गई थी। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मर्दनपुर निवासी नूर आलम सिलाई का काम करते हैं। परिवार में 20 वर्षीय पत्नी रोशनी और 14 माह की बेटी है। नूरआलम ने बताया कि सात अक्टूबर को उनकी शादी की तीसरी वर्षगांठ थी। घर पर पार्टी का आयोजन था। इसमें रिश्तेदार भी शामिल थे। केक काटने और खाना खाने के बाद पत्नी का बड़ी बहन इशरत से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

इससे नाराज होकर वह पार्टी से जाने लगी तो पत्नी ने रोकने का प्रयास किया पर फिर भी वह चली गई। इसी बात पर पत्नी ने दूसरी मंजिल पर जाकर पहले बच्ची को नीचे फेंक दिया। नूर ने बच्ची को कैच कर लिया: हालांकि नूर ने बच्ची को कैच कर लिया। उसके बाद पत्नी भी नीचे कूद गई। तत्काल उसे निजी अस्पताल लेकर गए। जहां से हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। हैलट में उपचार के दौरान रविवार को पत्नी की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित परिवार से शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

दो भाइयों के बाद तीसरे ने भी सुसाइड किया

जाजमऊ में दो दिन पहले छत से कूदे युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पिछले छह माह में उसके दो भाई भी आत्महत्या कर चुके हैं। इसी से आहत होकर वह भी कूद गया था। वाजिदपुर गांव निवासी रामशंकर पैरालिसिस बीमारी से ग्रसित है। उनके परिवार में पत्नी छिदाना दो बेटियां और तीन बेटे थे। परिजन के अनुसार बड़े बेटे गोविंद ने होली से दो दिन पहले फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद दूसरे बेटे अमन ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से तीसरा बेटा विकास अजीबो-गरीब हरकते करने लगा था। वह कहता था कि दोनों भाई उसे अपने पास बुलाते हैं। परिवार के लोगों ने उसका काफी इलाज कराया। मगर हालत में कोई नहीं हुआ। दो दिन पहले बेटे विकास छत से कूद गया था। रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *