Friday, 09 October 2026
होम Crime मुजफ्फरनगर में चलती स्कूटी पर खतरनाक स्टंट, VIDEO:पीछे बैठा युवक घुटनों के बल खड़ा होकर करता रहा सवारी
Crime

मुजफ्फरनगर में चलती स्कूटी पर खतरनाक स्टंट, VIDEO:पीछे बैठा युवक घुटनों के बल खड़ा होकर करता रहा सवारी

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
7 October 2026 9:26 PM 1 मिनट पठन 2246 Views
मुजफ्फरनगर में चलती स्कूटी पर खतरनाक स्टंट, VIDEO:पीछे बैठा युवक घुटनों के बल खड़ा होकर करता रहा सवारी

मुजफ्फरनगर में व्यस्त सड़क पर स्कूटी सवार युवकों की खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो युवक चलती स्कूटी पर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। एक युवक स्कूटी चला रहा है, जबकि उसके पीछे दूसरा युवक घुटनों के बल खड़ा दिखाई दे रहा है। वीडियो मंगलवार रात करीब 10 बजे का बताया जा रहा है। वीडियो में दोनों युवक सड़क पर चलते ट्रैफिक के बीच इस तरह स्कूटी चलाते नजर आ रहे हैं। पीछे चल रहे कुछ युवकों ने इस पूरी हरकत को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो मंगलवार रात का बताया जा रहा है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो शहर के किस थाना क्षेत्र या किस सड़क का है। वीडियो सामने आने के बाद सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। चलती स्कूटी पर इस तरह स्टंट करना सवारों के साथ-साथ सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों के लिए भी खतरा बन सकता है। फिलहाल वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान और घटना की सही जगह की जानकारी सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि ये ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जबकि इससे पहले भी मुजफ्फरनगर की सड़कों पर ख़तरनाक स्टंटबाजी के वीडियो सामने आते रहते हैं और समय समय पर पुलिस ऐसे लोगों को सबक भी सिखाती रहती है लेकिन युवाओं के सिर पर से जैसे स्टंटबाजी का भूत उतरने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही के दिनों में पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा के पास एक बाइक पर सवार 5 युवकों की वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद मीरापुर थाना पुलिस ने सभी पांचों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जबकि बाइक को सीज करते हुए भारी जुर्माना भी किया था।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *