मुजफ्फरनगर में राष्ट्र दर्शन मंच से युवाओं के जुड़ने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में डॉ. अश्वनी कुमार आर्य को जिला मुख्यालय मुजफ्फरनगर में युवा सूचना एवं प्रचार सचिव पद पर मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि वह संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार आर्य ने सभी सदस्यों से वैदिक धर्म और संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं की भागीदारी को संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण बताया।
Source: Read Full Article