चीनी की कीमतों में तेजी के बीच केंद्र सरकार ने बड़े उपभोक्ताओं के लिए 15 दिन की स्टॉक सीमा तय की है। 10 मीट्रिक टन या उससे ज्यादा की औसत मासिक खपत वाले बड़े खरीदार अब 15 दिनों से अधिक का स्टॉक नहीं रख सकेंगे। इसके साथ ही चीनी मिलों से 17 से 19 अगस्त के बीच हुई बिक्री का पूरा विवरण मांगा गया है। सरकार अब मात्रा, कीमत और खरीदार की जानकारी के जरिए चीनी के कारोबार और स्टॉक पर कड़ी नजर रखेगी।
Source: Read Full Article