Sunday, 04 October 2026
होम Politics लखनऊ :देवर से शारीरिक संबंध नहीं बनाया तो ससुरालियों ने घर से निकाला,केस दर्ज।||Lucknow:In-laws threw her out of the house for refusing to have physical relations with her brother-in-law; case filed.||
Politics

लखनऊ :देवर से शारीरिक संबंध नहीं बनाया तो ससुरालियों ने घर से निकाला,केस दर्ज।||Lucknow:In-laws threw her out of the house for refusing to have physical relations with her brother-in-law; case filed.||

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
3 October 2026 10:26 PM 1 मिनट पठन 579 Views
लखनऊ :देवर से शारीरिक संबंध नहीं बनाया तो ससुरालियों ने घर से निकाला,केस दर्ज।||Lucknow:In-laws threw her out of the house for refusing to have physical relations with her brother-in-law; case filed.||

लखनऊ : देवर से शारीरिक संबंध नहीं बनाया तो ससुरालियों ने घर से निकाला,केस दर्ज। दो टूक : लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र के रामगढ़ कॉलोनी में रहने वाली नवविवाहिता ने देवर पर अश्लिल हरकत कर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करने समेत पति व ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और स्त्रीधन हड़पने का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत दी । पीड़िता की शिकायत पर गुरुवार देर रात मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है । विस्तार : जानकारी के अनुसार थाना कृष्णानगर के कानपुर रोड स्थित रामगढ़ कॉलोनी में रहने वाली सुरभी शर्मा के अनुसार करीब सात माह पूर्व फरवरी माह में उनका विवाह जनपद इटावा के कटरा बलसिंह निवासी आशुतोष शर्मा पुत्र राजेंद्र बाबू शर्मा संग हिंदू रीति रिवाज से हुआ था । विवाह में उनके पिता ने अपनी हैसियत से अधिक जेवरात, नगदी, उपहार व घरेलू सामान दिया था । पीड़िता का आरोप है कि ससुराल जाते ही सास रेखा ने उनके सारे जेवरात अपने कब्जे में ले लिए और पति के व्यवहार में बड़ा बदलाव आ गया । कुछ दिन बाद पता चला कि पति आशुतोष एक अन्य महिला प्रिया राठौर के साथ रहने लगा है । सच्चाई पूछने पर आशुतोष ने पीड़िता संग रहने से इनकार कर दिया । इसी बीच ससुराल वालों ने 3.5 लाख रुपए की मांग रख दी । पीड़िता के इनकार पर जान से मारने व उसे छोड़कर दूसरी शादी करने की धमकी देने लगे । इसी दौरान कई बार देवर अंशुल शर्मा ने विवाहिता संग अश्लील हरकत कर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया । शिकायत करने पर सास और ननद ने अंशुल से शादी करने का प्रस्ताव रख दिया । विरोध करने पर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया ।ससुराल वालों के कृत्य से आहत होकर पीड़िता ने कृष्णानगर थाने में पति समेत सास, ससुर, देवर, ननद व ननदोई के विरुद्ध नामजद शिकायत दी । पीड़िता की शिकायत पर गुरुवार देर रात मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी ।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *