बिहार में शराबबंदी के बीच दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के इमरजेंसी भवन के पास कथित शराब पार्टी का सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ है. फुटेज में तीन महिलाएं और एक पुरुष शराब पीते दिखाई दे रहे हैं. दावा है कि वे अस्पताल के कर्मचारी हैं, लेकिन उनकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. एसएसपी के निर्देश पर बेंता थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस अब पूरी सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पहचान और घटना की परिस्थितियों की जांच करेगी.
Source: Read Full Article