Tuesday, 27 October 2026
होम Politics संतकबीरनगर बार एसोसिएशन चुनाव आज:अध्यक्ष, महामंत्री समेत 3 पदों पर मतदान , 452 अधिवक्ता करेंगे वोट, देर शाम घोषित होंगे नतीजे
Politics

संतकबीरनगर बार एसोसिएशन चुनाव आज:अध्यक्ष, महामंत्री समेत 3 पदों पर मतदान , 452 अधिवक्ता करेंगे वोट, देर शाम घोषित होंगे नतीजे

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
27 October 2026 7:27 PM 1 मिनट पठन 131 Views
संतकबीरनगर बार एसोसिएशन चुनाव आज:अध्यक्ष, महामंत्री समेत 3 पदों पर मतदान , 452 अधिवक्ता करेंगे वोट, देर शाम घोषित होंगे नतीजे

संतकबीरनगर जिले में सिविल बार एसोसिएशनका चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया दीवानी न्यायालय परिसर के एडीआर बिल्डिंग में होगी। मतदान के उपरांत मतों की गणना कर देर शाम वरिष्ठ अधिवक्ता समिति द्वारा विजई प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। यह जानकारी चुनाव अधिकारी संपूर्णानंद पाठक ने बैठक में दी। उन्होंने बताया कि मतदान के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शांति पूर्वक चुनाव सम्पन्न कराए जाने के लिए प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। मतदान की प्रक्रिया सुबह 9:00 बजे से 3:00 सायं बजे तक पूरी की जाएगी। उसके बाद 3:30 बजे से मतों की गणना कर चुनाव परिणाम की घोषणा देर शाम कर दी जाएगी। मतदाता सूची के अनुसार 452 मतदाता अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया मतदान के समय सभी मतदाता अधिवक्ता अपने साथ सीओपी कार्ड अवश्य लाए। सीओपी धारक अधिवक्ता मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इस दौरान चुनाव अधिकारी ओंकारनाथ चौरसिया, शिव प्रकाश शुक्ला, भगवान दास, सहायक चुनाव अधिकारी अनिल कुमार दुबे मौजूद रहे। अध्यक्ष व कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सीधी लड़ाई सिविल बार एसोसिएशन केचुनाव में मंगलवार को अध्यक्ष पद प्रत्याशी कृष्ण चंद्र पांडे व महीप बहादुर पाल आमने सामने हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर भी आनंद यादव, मोहम्मद शाहिद आामने सामने हैं। जबकि महामंत्री पद पर अखिलेश्वर राय, सुरेन्द्र कुमार द्विवेदी व अजय सिंह चुनाव मैदान में हैं।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *