Tuesday, 27 October 2026
होम Politics सपा प्रदेश कार्यालय में सदस्यता कार्यक्रम:बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह पाल और दारा सिंह प्रजापति सपा में शामिल
Politics

सपा प्रदेश कार्यालय में सदस्यता कार्यक्रम:बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह पाल और दारा सिंह प्रजापति सपा में शामिल

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
27 October 2026 7:27 PM 1 मिनट पठन 127 Views
सपा प्रदेश कार्यालय में सदस्यता कार्यक्रम:बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह पाल और दारा सिंह प्रजापति सपा में शामिल

लखनऊ के समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बहुजन समाज पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी रहे दारा सिंह प्रजापति और बसपा के मेरठ के पूर्व जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह पाल प्रमुख रहे। जयपाल सिंह पाल करीब 30 साल तक बसपा में सक्रिय रहे हैं। वह मेरठ नगर निगम के पार्षद भी रह चुके हैं। इस अवसर पर सपा मेरठ के जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी, सांसद हरेंद्र मलिक, विधायक अतुल प्रधान और विजय पाल कश्यप सहित कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में ओबीसी वर्ग के लोगों ने बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान नए सदस्यों का स्वागत किया गया।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *