Friday, 09 October 2026
होम Crime सांसद रमेश अवस्थी बोले- 15 दिन में भरेंगे सभी गड्ढे:कानपुर में कहा- 50% से ज्यादा गड्ढों का पैचवर्क पूरा, लापरवाही अफसरों पर होगा एक्शन
Crime

सांसद रमेश अवस्थी बोले- 15 दिन में भरेंगे सभी गड्ढे:कानपुर में कहा- 50% से ज्यादा गड्ढों का पैचवर्क पूरा, लापरवाही अफसरों पर होगा एक्शन

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
17 September 2026 7:26 PM 1 मिनट पठन 34854 Views
सांसद रमेश अवस्थी बोले- 15 दिन में भरेंगे सभी गड्ढे:कानपुर में कहा- 50% से ज्यादा गड्ढों का पैचवर्क पूरा, लापरवाही अफसरों पर होगा एक्शन

कानपुर में बारिश के बाद सड़कों पर बने गड्ढे लोगों के लिए बड़ी परेशानी बने हुए हैं। गड्ढों को लेकर सोशल मीडिया पर रील्स और मीम्स भी बनाए जा रहे हैं। लोग लगातार जनप्रतिनिधियों से सड़कों की हालत सुधारने की मांग कर रहे हैं। दैनिक भास्कर ने शहर की सड़कों की स्थिति, गड्ढों की वजह और उन्हें भरने के लिए उठाए जा रहे कदमों को लेकर सांसद रमेश अवस्थी से बातचीत की। उन्होंने बताया कि शहर में पैचवर्क का काम तेजी से शुरू हो चुका है और 50% से ज्यादा गड्ढे भरे जा चुके हैं। सांसद ने उन्होंने कई घंटे शहर की सड़कों का निरीक्षण किया। इस दौरान जहां काम में लापरवाही मिली, वहां अधिकारियों को फटकार लगाई गई और कार्रवाई के निर्देश दिए गए।उन्होंने कहा कि अधिकारियों के पास 15 दिन का समय है। इस अवधि में काम में सुधार नहीं हुआ और लोगों की समस्या दूर नहीं हुई तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। सीएम ग्रिड समेत चल रहे विकास कार्यों को भी तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। पूरी बातचीत पढ़िए…. सवाल: शहर की सड़कों की स्थिति कैसी मिली? जवाब: कानपुर में भारी बारिश के कारण कई सड़कों पर गड्ढे हो गए थे। अब बारिश लगभग समाप्त होने जा रही है। इसलिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि 15 दिन के अंदर गड्ढे भरकर कानपुर को गड्ढामुक्त बनाया जाए। काम शुरू हो चुका है। शहर की सड़कों पर मौजूद 50% से अधिक गड्ढे भरे जा चुके हैं। बाकी गड्ढे भी 15 दिन के अंदर भर दिए जाएंगे। सवाल: निरीक्षण में अधिकारियों को फटकार क्यों लगाई? जवाब: निश्चित रूप से कहीं न कहीं अधिकारियों की लापरवाही रही है। जो अधिकारी लापरवाही कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई भी की गई है। मैंने स्पष्ट कहा है कि उनके पास 15 दिन का समय है। अगर इस दौरान काम में सुधार नहीं हुआ और जनता की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया गया तो कार्रवाई की जाएगी। जहां भी कमी मिली है, वहां अधिकारियों को फटकार लगाई गई है। सवाल: बारिश के बाद सड़कों की हालत को लेकर लोगों में नाराजगी है, इसे कैसे देखते हैं? जवाब: मैं स्वीकार करता हूं कि कानपुरवासियों को परेशानी हुई है। बारिश के कारण सड़कों पर गड्ढे बने और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अब व्यवस्था को ठीक किया जा रहा है। अधिकारियों को लगातार काम करने के निर्देश दिए गए हैं। हमारा प्रयास है कि लोगों को जल्द से जल्द इस समस्या से राहत मिले। सवाल: सीएम ग्रिड की सड़कों पर क्या स्थिति है? जवाब: सीएम ग्रिड की सड़कों का भी निरीक्षण किया गया है। उन पर तेजी से काम शुरू हो गया है और दिन-रात काम किया जा रहा है। स्वरूप नगर और किदवई नगर समेत कई इलाकों में काम चल रहा है। इन सड़कों को दिसंबर तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। बड़ी सड़कों को दीपावली से पहले तैयार करने का लक्ष्य भी दिया गया है। सवाल: सोशल मीडिया पर गड्ढों को लेकर रील्स और मीम्स बन रहे हैं, इसे कैसे देखते हैं? जवाब: जब लोगों को परेशानी होती है और गड्ढों के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है तो वे रील और मीम बनाते हैं। मैं उनकी परेशानी को समझता हूं। बारिश के कारण इस साल जो समस्या हुई है, हमारा प्रयास है कि अगले साल इसकी पुनरावृत्ति न हो। सीएम ग्रिड के तहत बनाई जा रही सड़कों की गुणवत्ता और स्थायित्व पर ध्यान दिया जा रहा है। हम चाहते हैं कि कानपुर में अस्थायी नहीं, बल्कि स्थायी विकास कार्य हों, ताकि लोगों को बार-बार सड़कों और गड्ढों की समस्या का सामना न करना पड़े।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *