Tuesday, 22 September 2026
होम Technology सीएम डॉ. मोहन यादव आज बेंगलुरु में निवेशकों से करेंगे संवाद, ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन पर रहेगा फोकस
Technology

सीएम डॉ. मोहन यादव आज बेंगलुरु में निवेशकों से करेंगे संवाद, ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन पर रहेगा फोकस

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
22 September 2026 10:26 PM 1 मिनट पठन 53 Views
सीएम डॉ. मोहन यादव आज बेंगलुरु में निवेशकों से करेंगे संवाद, ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन पर रहेगा फोकस

मध्यप्रदेश में टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार निवेशकों से सीधे संवाद की दिशा में आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बेंगलुरु में टेलीकॉम उद्योग से जुड़े प्रमुख निवेशकों और कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ इन्वेस्टर्स राउंड टेबल में शामिल होंगे। बैठक में ग्वालियर में विकसित किए जा रहे टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन को निवेश के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री निवेशकों के सामने ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में उपलब्ध सुविधाओं, निवेश के अवसरों और मध्यप्रदेश की औद्योगिक नीतियों की जानकारी रखेंगे। टेलीकॉम उपकरणों के निर्माण के साथ अनुसंधान, नवाचार और इससे जुड़े उद्योगों के विस्तार की संभावनाओं पर भी बातचीत होगी। निवेशकों की जरूरतों और प्रस्तावों के आधार पर राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध कराए जाने वाले नीतिगत सहयोग पर भी चर्चा होगी। ग्वालियर टीएमजेड की संभावनाओं का होगा प्रेजेंटेशन इन्वेस्टर्स राउंड टेबल में ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन की प्रमुख विशेषताओं और वहां उपलब्ध निवेश सुविधाओं का प्रेजेंटेशन दिया जाएगा। अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई और दूरसंचार विभाग के वरिष्ठ अधिकारी निवेशकों को टीएमजेड से जुड़े अवसरों तथा नीतिगत समर्थन की जानकारी देंगे। बैठक में टेलीकॉम क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधि अपने अनुभव साझा करेंगे। जो कंपनियां ग्वालियर टीएमजेड में निवेश की संभावनाएं तलाश रही हैं, उनके प्रस्तावों और अपेक्षाओं पर भी संवाद होगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव निवेशकों को मध्यप्रदेश में उद्योग स्थापित करने के लिए उपलब्ध संसाधनों और राज्य सरकार की ओर से दिए जा रहे सहयोग की जानकारी देंगे। केंद्र और राज्य के समन्वय पर भी जोर इस संवाद में भारत सरकार के संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल होंगे। केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उद्योग जगत की मौजूदगी में होने वाली बैठक के जरिए ग्वालियर टीएमजेड में निवेश और टेलीकॉम विनिर्माण से जुड़े अवसरों पर चर्चा की जाएगी। बेंगलुरु में तकनीकी संस्थानों का दौरा भी करेंगे मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव बेंगलुरु प्रवास के दौरान टेलीकॉम और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े प्रमुख संस्थानों का भी दौरा करेंगे। वे क्वालकॉम के आरएंडडी सेंटर के साथ सिग्नलचिप इनोवेशन और सिग्नलट्रॉन सिस्टम का अवलोकन करेंगे। इन केंद्रों पर अनुसंधान, नवाचार और टेलीकॉम तकनीक से जुड़े कार्यों की जानकारी ली जाएगी। इस दौरान बेंगलुरु के तकनीकी इकोसिस्टम और मध्यप्रदेश में विकसित किए जा रहे टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के बीच संभावित सहयोग के क्षेत्रों को भी समझने का प्रयास किया जाएगा। इससे ग्वालियर में टेलीकॉम विनिर्माण के साथ तकनीकी अनुसंधान और इससे जुड़े उद्योगों के विस्तार की संभावनाओं पर आगे की दिशा तय करने में मदद मिल सकती है। टेलीकॉम सेक्टर में निवेश का नया डेस्टिनेशन मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बेंगलुरु में आयोजित ‘निवेश संवाद’ में प्रमुख उद्योग समूहों एवं निवेशकों से करेंगे संवाद 💠 इन्वेस्टर्स राउंड टेबल में ग्वालियर TMZ की संभावनाओं और नीतिगत सहयोग पर होगी चर्चा 🗓️22 सितंबर 2026… pic.twitter.com/uv7QNMk7w3 — Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) September 22, 2026

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *