Saturday, 10 October 2026
होम Top News हबीबपुर में मूलभूत सुविधाओं को लेकर RWA की बैठक, समस्याओं पर जताया रोष
Top News

हबीबपुर में मूलभूत सुविधाओं को लेकर RWA की बैठक, समस्याओं पर जताया रोष

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
28 September 2026 8:26 PM 1 मिनट पठन 18586 Views
हबीबपुर में मूलभूत सुविधाओं को लेकर RWA की बैठक, समस्याओं पर जताया रोष

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: हबीबपुर में मूलभूत सुविधाओं को लेकर RWA की बैठक, समस्याओं पर जताया रोष, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, सफाई और बारात घर-श्मशान घाट के नवीनीकरण की उठी मांग ग्रेटर नोएडा। गांव हबीबपुर में ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं को लेकर RWA की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गांव की जल निकासी, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट तथा जर्जर हो चुके बारात घर और श्मशान घाट के नवीनीकरण जैसे मुद्दों पर ग्रामीणों ने चर्चा की और समस्याओं के समाधान में हो रही देरी पर रोष जताया। RWA अध्यक्ष रणवीर चौधरी ने कहा कि गांव की समस्याओं को लेकर प्राधिकरण को पहले भी लिखित रूप में अवगत कराया जा चुका है, लेकिन काफी समय बीतने के बावजूद धरातल पर कोई ठोस काम शुरू नहीं हुआ है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने प्राधिकरण के चेयरमैन से हबीबपुर गांव में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को जल्द शुरू कराने की मांग की। रणवीर चौधरी ने कहा कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण प्राधिकरण कार्यालय पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। बैठक के दौरान RWA में दर्जनों ग्रामीणों ने सदस्यता भी ग्रहण की। इस अवसर पर महेन्द्र, मुकद्दम, चनदरमल आर्य, कमल, महीपाल, गजराज ठेकेदार, दयाराम, ब्रह्म सिंह, राजाराम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *