Saturday, 24 October 2026
होम Politics अंजलि अरोड़ा ने आयोजकों को भेजा ₹1 करोड़ का नोटिस:बोलीं -खामोशी को कमजोरी न समझें, सोशल-मीडिया नहीं कानूनी लड़ाई होगी
Politics

अंजलि अरोड़ा ने आयोजकों को भेजा ₹1 करोड़ का नोटिस:बोलीं -खामोशी को कमजोरी न समझें, सोशल-मीडिया नहीं कानूनी लड़ाई होगी

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
24 October 2026 6:26 PM 1 मिनट पठन 208 Views
अंजलि अरोड़ा ने आयोजकों को भेजा ₹1 करोड़ का नोटिस:बोलीं -खामोशी को कमजोरी न समझें, सोशल-मीडिया नहीं कानूनी लड़ाई होगी

कानपुर में 15 अक्टूबर को हुई नगाड़ा नाइट डांडिया में स्टेज छोड़कर जाने को लेकर एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा और आयोजक आमने-सामने आ गए हैं। अंजलि ने आयोजकों को ₹1 करोड़ की मानहानि का लीगल नोटिस भेजा है। आयोजक अमन निगम, आशीष गुप्ता और अनुभव राज इससे पहले अंजलि को ₹1.20 करोड़ का नोटिस भेज चुके हैं। उनका दावा है कि कार्यक्रम के दौरान हुए घटनाक्रम से उन्हें करीब ₹20 लाख का नुकसान हुआ। शुक्रवार को अंजलि ने सोशल मीडिया पर कहा कि अब वह इस मामले में कोई बयान नहीं देंगी और कानूनी लड़ाई लड़ेंगी। वहीं, आयोजकों ने नुकसान की भरपाई और कानपुर के लोगों से माफी की मांग दोहराई है। अंजलि बोलीं- अब जवाब कानून के जरिए मिलेगा अंजलि अरोड़ा ने शुक्रवार शाम इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो पोस्ट कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि 22 अक्टूबर को शाम 6:30 बजे अपने वकील के जरिए आयोजकों को लीगल नोटिस भेज दिया था। अब वह सोशल मीडिया पर इस मामले में कोई बहस या बयानबाजी नहीं करना चाहतीं। अंजलि ने कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और आगे की कार्रवाई उनके वकील कानून के मुताबिक करेंगे। उन्होंने कहा- मेरी खामोशी को कमजोरी मत समझना। अब जवाब शब्दों से नहीं, कानून के माध्यम से दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपना ध्यान काम और दर्शकों पर लगाना चाहती हैं। उनके मुताबिक, अब इस मामले में उनसे किसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए। आयोजक बोले- हमें ₹20 लाख का नुकसान हुआ आयोजक आशीष गुप्ता ने कहा कि उनका मकसद पब्लिसिटी हासिल करना नहीं है। वे अपना कारोबार करते हैं और उसी से परिवार चलाते हैं। उनका दावा है कि कार्यक्रम के दौरान हुए घटनाक्रम से करीब ₹20 लाख का नुकसान हुआ। आशीष के मुताबिक, आयोजकों ने 22 अक्टूबर को अंजलि को ₹1.20 करोड़ का लीगल नोटिस भेजा था। उसी शाम अंजलि की ओर से भी नोटिस की सॉफ्ट कॉपी वॉट्सऐप पर मिली। अब आयोजक चाहते हैं कि अंजलि नुकसान की भरपाई करें और कानपुर के लोगों से वीडियो बनाकर माफी मांगें। आयोजकों का सवाल- स्टेज छोड़कर क्यों चली गईं? आशीष गुप्ता का कहना है कि अंजलि ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो पोस्ट किए, लेकिन उनके मुताबिक मंच छोड़कर जाने की वजह स्पष्ट नहीं की। आयोजक चाहते हैं कि अंजलि इस सवाल का जवाब दें। आशीष ने कहा कि उनके पास भी अपना पक्ष रखने के लिए तथ्य हैं, जिनका जिक्र लीगल नोटिस में किया गया है। उन्होंने कहा कि अंजलि के वीडियो पोस्ट करने से उन्हें परेशानी नहीं है, लेकिन वे अपने सवालों का जवाब चाहते हैं। आयोजकों ने कहा कि माफी और नुकसान की भरपाई से जुड़े मुद्दे सुलझने पर वे इस मामले में आगे वीडियो पोस्ट नहीं करेंगे। सोशल मीडिया पर गलत कमेंट न करने की अपील विवाद के बीच आशीष गुप्ता ने लोगों से अंजलि अरोड़ा के खिलाफ गलत टिप्पणियां न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आयोजकों का अंजलि की निजी जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं है और वे इस पर चर्चा नहीं करना चाहते। आशीष ने कहा कि आयोजक महिलाओं की इज्जत करते हैं। सोशल मीडिया पर लोग अपनी राय रखते हैं, लेकिन किसी को गलत कमेंट नहीं करना चाहिए। 15 अक्टूबर को लाजपत भवन में हुआ था कार्यक्रम कानपुर के लाजपत भवन में 15 अक्टूबर को नगाड़ा नाइट डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें अंजलि अरोड़ा शामिल हुई थीं। कार्यक्रम के दौरान उनके स्टेज छोड़कर जाने के बाद विवाद शुरू हुआ। 19 अक्टूबर को अंजलि ने इंस्टाग्राम पर तीन वीडियो पोस्ट कर कार्यक्रम के प्रबंधन और अपने साथ हुए व्यवहार पर सवाल उठाए थे। इसके बाद 22 अक्टूबर को आयोजकों ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा। अब अंजलि की ओर से भी मानहानि का नोटिस भेजे जाने के बाद मामला कानूनी लड़ाई तक पहुंच गया है।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *