जालौन के ग्राम पिपरायां में शारदीय नवरात्रि के अष्टम दिवस पर जय मां दुर्गा सेवा समिति की ओर से मां दुर्गा की आरती और पुष्प वर्षा का विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान मां की आरती में करीब 800 से 900 श्रद्धालु शामिल हुए। पंडित अनिरुद्ध नगायच ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। सुनील चंसौलिया ने जयकारे लगाए तो पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु मां की भक्ति में झूमते नजर आए। भक्तों ने मां महागौरी के भव्य स्वरूप के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन में मंगलम द्विवेदी, पुष्पेंद्र सिंह, वीरू तोमर, अंकुर चंसौलिया, प्रशांत चंसौलिया, सुमित द्विवेदी, अक्षय तिवारी, सूर्यांश राजावत, निशांत चंसौलिया, विशाल सिंह, सुमित तोमर, आलोक तिवारी, मोहित सिंह सहित समिति के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source: Read Full Article