BMW F 450 RR Sports Bike Look Features Power Unveiled: अपनी सुपरस्पोर्ट और प्रीमियम एडवेंचर और क्रूजर बाइक्स के लिए दुनियाभर में मशहूर बीएमडब्ल्यू मोटरराड ने ग्लोबल मार्केट में अपनी नई मिडलवेट मोटरसाइकिल बीएमडब्ल्यू एफ 450 आरआर से पर्दा उठा दिया है। यह नई स्पोर्ट्स बाइक ब्रैंड की पॉपुलर फ्लैगशिप सुपरबाइक S 1000 RR से इंस्पायर होकर तैयार की गई है, जो 450 सीसी सेगमेंट में ट्रैक-इंस्पायर्ड डिजाइन और बेहतरीन हैंडलिंग एक्सपीरियंस कराती है। इसे मुख्य रूप से राइडर के कंट्रोल और परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। ट्यूबलर स्टील फ्रेम और अल्युमिनियम स्विंगआर्म पर बनी यह मोटरसाइकल अलग-अलग राइडिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 4 अलग-अलग वेरिएंट्स में पेश की गई है।
Source: Read Full Article