Thursday, 22 October 2026
होम Lifestyle भदोही की प्रीति सरोज ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के लिए चयनित:तलवारबाजी में शानदार प्रदर्शन के बाद अब जम्मू में दिखाएंगी दमखम
Lifestyle

भदोही की प्रीति सरोज ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के लिए चयनित:तलवारबाजी में शानदार प्रदर्शन के बाद अब जम्मू में दिखाएंगी दमखम

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
22 October 2026 8:27 PM 1 मिनट पठन 186 Views
भदोही की प्रीति सरोज ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के लिए चयनित:तलवारबाजी में शानदार प्रदर्शन के बाद अब जम्मू में दिखाएंगी दमखम

उर्मिला देवी पीजी कॉलेज की एमए की छात्रा प्रीति सरोज का तलवारबाजी में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। उन्होंने प्रयागराज के राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय में हुए चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता 4 से 12 दिसंबर तक जम्मू विश्वविद्यालय में होगी। प्रीति गोपीगंज खेल मैदान में नियमित अभ्यास करती हैं। उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण ने उन्हें यह उपलब्धि दिलाई है। उनके चयन से परिवार, कॉलेज और पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। प्रीति के पिता राधेश्याम सरोज भी इस सफलता से बहुत खुश हैं। उनकी उपलब्धि ने क्षेत्र की अन्य बेटियों को भी खेल में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। विनोद सिंह ‘फौजी’ और जिला युवा कल्याण अधिकारी रवि कुमार तिवारी ने उन्हें बधाई दी। कोच चंचल सिंह ने इसे उनकी निरंतर मेहनत का नतीजा बताया।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *