Wednesday, 28 October 2026
होम Politics सीतापुर में एसपी ने आधी रात की बैठक:कहा- जनसुनवाई में लापरवाही हुई तो थानाध्यक्षों पर होगी कार्रवाई, महिला सुरक्षा की समीक्षा की
Politics

सीतापुर में एसपी ने आधी रात की बैठक:कहा- जनसुनवाई में लापरवाही हुई तो थानाध्यक्षों पर होगी कार्रवाई, महिला सुरक्षा की समीक्षा की

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
28 October 2026 8:27 PM 1 मिनट पठन 187 Views
सीतापुर में एसपी ने आधी रात की बैठक:कहा- जनसुनवाई में लापरवाही हुई तो थानाध्यक्षों पर होगी कार्रवाई, महिला सुरक्षा की समीक्षा की

सीतापुर में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए मंगलवार आधी रात करीब 12 बजे पुलिस लाइन स्थित दधीचि सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। एसपी अंकुर अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में लंबित मामलों के जल्द खुलासे, आरोपियों की गिरफ्तारी और जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया गया। एसपी ने स्पष्ट किया कि अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम किया जाए। लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। लंबित मामलों के जल्द खुलासे के निर्देश बैठक में डकैती, लूट, छिनैती, हत्या, नकबजनी, चोरी और वाहन चोरी के लंबित मामलों की समीक्षा की गई। संबंधित थाना प्रभारियों को घटनाओं का जल्द खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए गैंगस्टर एक्ट के तहत नए प्रस्ताव तैयार करने, चिह्नित अपराधियों की संपत्ति जब्त कराने और पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश बढ़ाने को कहा गया। हिस्ट्रीशीटरों पर नजर, महिला सुरक्षा पर जोर एसपी ने हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर निगरानी के लिए यक्ष ऐप पर भौतिक सत्यापन, गांव-मोहल्लों की फीडिंग और नई हिस्ट्रीशीट खोलने की प्रगति की समीक्षा की। मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिला सुरक्षा, एंटी रोमियो स्क्वॉड की सक्रियता और महिला हेल्पडेस्क पर आने वाली शिकायतों के त्वरित निस्तारण को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। सड़क हादसों और साइबर अपराध पर भी समीक्षा जिले को जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट बनाने के लिए ओवरस्पीडिंग, नशे में वाहन चलाने और अवैध कटों के खिलाफ कार्रवाई की समीक्षा की गई। एसपी ने स्पीड लेजर गन और ब्रेथ एनालाइजर के इस्तेमाल पर जोर दिया। साइबर अपराध के मामलों में ठगी की रकम वापस कराने, सीईआईआर पोर्टल के जरिए खोए मोबाइल बरामद करने और सोशल मीडिया की निगरानी की भी समीक्षा की गई। जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश एसपी ने थानों और पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के निर्देश दिए। उन्होंने आईजीआरएस और शिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी और थाना व शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *