डिजिटल डेस्क, मुंबई। मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (1 अक्टूबर 2026, गुरुवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 160 अंक यानि कि 0.22 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 72,319 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 79 अंक यानि कि 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,541 के स्तर पर खुला।
Source: Read Full Article