Tuesday, 29 September 2026
होम Business सेंसेक्स में 526 अंकों की गिरावट, निफ्टी 22970 के नीचे खुला
Business

सेंसेक्स में 526 अंकों की गिरावट, निफ्टी 22970 के नीचे खुला

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
28 September 2026 10:27 PM 1 मिनट पठन 317 Views
सेंसेक्स में 526 अंकों की गिरावट, निफ्टी 22970 के नीचे खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (28 सितंबर 2026, सोमवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 526.96 अंक यानि कि 0.71 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 73,368.78 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 174.20 अंक यानि कि 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,966.30 के स्तर पर खुला।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *