Sunday, 20 September 2026
होम Lifestyle कानपुर में एकल काव्यपाठ समारोह का आयोजन:कवयित्री सुनीता तिवारी के गीतों पर भाव-विभोर हुए श्रोता
Lifestyle

कानपुर में एकल काव्यपाठ समारोह का आयोजन:कवयित्री सुनीता तिवारी के गीतों पर भाव-विभोर हुए श्रोता

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
20 September 2026 7:26 PM 1 मिनट पठन 12 Views
कानपुर में एकल काव्यपाठ समारोह का आयोजन:कवयित्री सुनीता तिवारी के गीतों पर भाव-विभोर हुए श्रोता

कानपुर की साहित्यिक संस्था ‘विकासिका’ की ओर से अशोक नगर स्थित जर्नलिस्ट क्लब में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान आध्यात्मिक मनीषी एवं सुप्रसिद्ध कवयित्री सुनीता तिवारी का एकल काव्यपाठ हुआ, जिसमें उन्होंने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रोताओं और साहित्य प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और शिखा मिश्रा द्वारा प्रस्तुत ‘मां सरस्वती वरदान दो’ वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात, कवयित्री सुनीता तिवारी ने लगातार दो घंटे तक अपने देशभक्ति गीतों, भजनों एवं लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति दी। उनकी रचनाओं ने उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया। उनके द्वारा गाए गए गीतों की कुछ प्रमुख पंक्तियां श्रोताओं के बीच खासी सराही गईं, जैसे— 54 वर्षों से साहित्य व समाज की सेवा कर रही संस्था समारोह के संयोजक एवं ‘विकासिका’ संस्था के संस्थापक डॉ. विनोद त्रिपाठी ने बताया कि यह संस्था पिछले 54 वर्षों से महानगर में स्तरीय साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित कर रही है। इन आयोजनों के जरिए संस्था बड़ी संख्या में साहित्यकारों, लेखकों और गणमान्य लोगों को जोड़कर समाज को प्रेरणा व नई दिशा देने का काम कर रही है। समारोह की अध्यक्षता राधा शाक्य ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सुनीता अग्रवाल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्णिमा त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पी. एस. बाजपेई, राकेन्द्र मोहन तिवारी, सुरेश साहनी, डॉ. प्रेम स्वरूप त्रिपाठी, शिवतोष शुक्ला, राजेश त्रिपाठी, अम्बुज गुप्ता, डॉ. ओम प्रकाश पाठक, दुर्गा बाजपेई, विकास शुक्ला और अक्षत सहित बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *