Tuesday, 27 October 2026
होम Health गढ़वा में अब लकवा का इलाज बड़े शहरों में नहीं, सोनपुरवा में खुला अत्याधुनिक फिजियोथेरेपी एवं पंचकर्म सेंटर, गरीब मरीजों को रहने-खाने की सुविधा निःशुल्क
Health

गढ़वा में अब लकवा का इलाज बड़े शहरों में नहीं, सोनपुरवा में खुला अत्याधुनिक फिजियोथेरेपी एवं पंचकर्म सेंटर, गरीब मरीजों को रहने-खाने की सुविधा निःशुल्क

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
27 October 2026 6:26 PM 1 मिनट पठन 71 Views
गढ़वा में अब लकवा का इलाज बड़े शहरों में नहीं, सोनपुरवा में खुला अत्याधुनिक फिजियोथेरेपी एवं पंचकर्म सेंटर, गरीब मरीजों को रहने-खाने की सुविधा निःशुल्क

गढ़वा। शहर के सोनपुरवा में चौधरी जेनरल एंड लकवा हॉस्पिटल परिसर में आज अत्याधुनिक फिजियोथेरेपी एवं पंचकर्म सेंटर का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय, विधायक प्रतिनिधि रिंकु तिवारी, नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन कर्ता विधायक पतिनिधि रिंकू तिवारी एवं भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय ने कहा कि लकवा मरीजों को फिजियोथेरेपी एवं पंचकर्म से बड़ी राहत मिलेगी। पहले इस इलाज के लिए बड़े शहरों में जाना पड़ता था, अब गढ़वा में ही सुविधा मिलने से आम जनता को लाभ होगा। हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. कुलदेव चौधरी ने बताया कि लकवा, जोड़ों के दर्द, कमर दर्द, साइटिका, गठिया और नसों की बीमारियों का इलाज आधुनिक फिजियोथेरेपी मशीनों व आयुर्वेदिक पंचकर्म से होगा। भर्ती मरीज को रहने व खाने की सुविधा निःशुल्क है। यहां पटना के अनुभवी कार्डियो-न्यूरो फिजिशियन डॉ पी.के. वर्मा 24 घंटे इमरजेंसी सेवा देंगे। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ पप्पू यादव और पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ अतुल्य शंकर मिश्रा सहयोग करेंगे। हॉस्पिटल निदेशक डॉ जुली कुमारी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में विश्वनाथ यादव, वीरेन्द्र प्रसाद यादव, झामुमो नेता अरविंद यादव, रमना उप प्रमुख रविन्द्र कुमार चौधरी, हासनदाग मुखिया प्रतिनिधि हरेन्द्र चौधरी, फरठिया पंचायत समिति सदस्य संजय चौधरी, बिदेशी चौधरी, अंकित गुप्ता, नरेश चौधरी, सत्यप्रकाश चौधरी, कुलदीप ठाकुर, राजकिशोर चौधरी, उदय नारायण चौधरी, संजय यादव, आरती कुमारी, पुष्पा कुमारी, नेहा कुमारी, संजनी कुमारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संचालन अधिवक्ता बचनदेव चौधरी ने किया। Blog Site Manager By Global Info Edge

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *