Wednesday, 14 October 2026
होम Health गाजीपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 15 साल की किशोरी ने बच्ची को जन्म दिया
Health

गाजीपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 15 साल की किशोरी ने बच्ची को जन्म दिया

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
14 October 2026 4:26 PM 1 मिनट पठन 89 Views
गाजीपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 15 साल की किशोरी ने बच्ची को जन्म दिया

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार सुबह एक 15 साल की किशोरी ने बच्ची को जन्म दिया। पेट दर्द की शिकायत पर उसे अस्पताल लाया गया था। बेड पर लेटते ही उसने बच्ची को जन्म दिया। नवजात की हालत गंभीर होने पर उसे महिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती किया गया। किशोरी के मामा और कथित पिता नवजात को अस्पताल में छोड़कर 15 वर्षीय किशोरी के बेहतर इलाज के लिए आजमगढ़ ले गए। प्राचार्य डॉ. आनंद मिश्रा ने बताया कि बच्ची की हालत ठीक नहीं है और उसकी देखभाल हो रही है। अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। सीओ अनिल कुमार ने बताया कि परिजनों को किशोरी को आजमगढ़ ले जाने दिया गया। नवजात बच्ची की देखभाल चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) कर रही है। नियम के मुताबिक बाल संरक्षण की प्रक्रिया होगी। गोद देने के लिए भारत सरकार के ऑनलाइन पोर्टल से कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *