Friday, 09 October 2026
होम Crime गिरिडीह : हथियारबंद डकैतों ने घर पर धावा बोला, परिवार को बंधक बनाकर लाखों की संपत्ति लूटी
Crime

गिरिडीह : हथियारबंद डकैतों ने घर पर धावा बोला, परिवार को बंधक बनाकर लाखों की संपत्ति लूटी

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
12 September 2026 4:26 PM 1 मिनट पठन 43222 Views
गिरिडीह : हथियारबंद डकैतों ने घर पर धावा बोला, परिवार को बंधक बनाकर लाखों की संपत्ति लूटी

गिरिडीह : गिरिडीह जिला के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में देर रात हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। चार की संख्या में आए नकाबपोश अपराधियों ने गृहस्वामी त्रिभुवन भुइयां के घर में घुसकर परिवार को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। अपराधियों ने सो रहे परिवार को जगाया, हाथ गमछे से बांध दिए और पूरे घर की तलाशी ली। घर में रखे कमेटी के करीब 1.20 लाख रुपये नकद और लगभग 2 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए। कुल 3.20 लाख की संपत्ति लूटी गई है। सूचना मिलते ही बगोदर-सरिया एसडीपीओ धनंजय कुमार राम, सरिया इंस्पेक्टर और बगोदर थाना प्रभारी राजेश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटना के बाद पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह भी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिले। घटना से गांव में दहशत है। ग्रामीणों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *