अशोकनगर जिला अस्पताल में जन्म के करीब 24 घंटे के भीतर नवजात बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्ची के गले पर निशान और मुंह से खून निकलने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। सिविल सर्जन के मुताबिक पोस्टमार्टम में प्रथम दृष्टया गला दबाने से मौत की बात सामने आई है, जबकि पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।
Source: Read Full Article