Friday, 09 October 2026
होम Crime त्योहारों से पहले खाद्य दुकानों पर छापा, 100 किलो खराब रसगुल्ला नष्ट; अमित स्वीट्स पर 10 हजार का जुर्माना
Crime

त्योहारों से पहले खाद्य दुकानों पर छापा, 100 किलो खराब रसगुल्ला नष्ट; अमित स्वीट्स पर 10 हजार का जुर्माना

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
13 September 2026 8:26 PM 1 मिनट पठन 41315 Views
त्योहारों से पहले खाद्य दुकानों पर छापा, 100 किलो खराब रसगुल्ला नष्ट; अमित स्वीट्स पर 10 हजार का जुर्माना

गढ़वा। दशहरा, दीपावली समेत आगामी त्योहारों को देखते हुए उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को बिशुनपुरा में विभिन्न मिठाई एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आर.एस. सिंह एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी किरण हेमब्रम के नेतृत्व में कई दुकानों की जांच की गई। जांच के दौरान न्यू शुभम स्वीट्स एंड फास्ट फूड में साफ-सफाई की कमी, फ्रीजर में बासी कच्चा समोसा तथा बिना खाद्य लाइसेंस के कारोबार संचालित होना पाया गया। वहीं अमित स्वीट्स में करीब 100 किलोग्राम खराब रसगुल्ला मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। यहां मिठाई का सिरा साफ करने के लिए औद्योगिक उपयोग वाले हाइड्रो का इस्तेमाल किए जाने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। यह प्रतिष्ठान भी बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित पाया गया। निरीक्षण के दौरान सभी खाद्य कारोबारियों को लाइसेंस के साथ कारोबार करने, प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाए रखने, मिठाइयों को ढककर रखने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। Blog Site Manager By Global Info Edge

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *