Tuesday, 06 October 2026
होम Crime फाफामऊ से गंगा ब्रिज तक 1 किमी लंबा जाम:प्रयागराज में 1 घंटे तक रेंगते रहे वाहन, स्कूल-दफ्तर जाने वाले फंसे
Crime

फाफामऊ से गंगा ब्रिज तक 1 किमी लंबा जाम:प्रयागराज में 1 घंटे तक रेंगते रहे वाहन, स्कूल-दफ्तर जाने वाले फंसे

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
5 October 2026 11:26 PM 1 मिनट पठन 236 Views
फाफामऊ से गंगा ब्रिज तक 1 किमी लंबा जाम:प्रयागराज में 1 घंटे तक रेंगते रहे वाहन, स्कूल-दफ्तर जाने वाले फंसे

प्रयागराज के फाफामऊ इलाके में सोमवार सुबह भीषण जाम लग गया। फाफामऊ सब्जी मंडी से गंगा ब्रिज तक करीब 1 किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। सुबह 8 बजे से 9:30 बजे तक लगे जाम में बाइक, कार समेत बड़ी संख्या में वाहन फंसे रहे। पीक आवर्स में जाम लगने से स्कूल-कॉलेज और दफ्तर जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। जाम का असर फाफामऊ से शहर की ओर आने और शहर से फाफामऊ जाने वाले दोनों रास्तों पर रहा। सूचना मिलने पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को निकालने की कोशिश में जुट गई। 2 तस्वीरें देखिए…. रेंगते रहे वाहन, दोनों तरफ लगी कतार फाफामऊ सब्जी मंडी से गंगा ब्रिज तक वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ते रहे। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगने से लोगों को काफी देर तक जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि फाफामऊ में आए दिन जाम की स्थिति बनती है। स्कूल, कॉलेज और ऑफिस जाने के समय परेशानी और बढ़ जाती है। लोगों ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था सुधारने और जाम का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *