गढ़वा। स्कूल की इमारत सिर्फ ईंट-बालू-सीमेंट की दीवार नहीं होती, यह नन्हे बच्चों के सपनों की नींव होती है। जब इसी नींव पर सवाल उठे तो चिंता बढ़ गई। गढ़वा जिले के बहियार खुर्द पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय बहियार खुर्द में करीब 74 लाख रुपए की लागत से बन रहे नए भवन में अनियमितता की शिकायत ग्रामीणों ने की। शिकायत मिलते ही जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी निर्माण स्थल पहुंचीं। उन्होंने काम का जायजा लिया और ग्रामीणों की बात सुनी। ग्रामीणों का आरोप है कि मानकों के अनुरूप सामग्री का इस्तेमाल नहीं हो रहा, बालू-गिट्टी-सीमेंट की गुणवत्ता पर भी सवाल है। जिप अध्यक्ष शांति देवी ने कहा, बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं होगा। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। अब सबकी नजर जांच पर है, क्योंकि सवाल 74 लाख का नहीं, बच्चों के भविष्य का है। खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें। Blog Site Manager By Global Info Edge
Source: Read Full Article