रायपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग ने बाल कल्याण समितियों के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। यह आदेश 3 सितंबर 2026 को जारी किया गया है। नियुक्तियां किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम, 2015 के तहत की गई हैं।
आदेश के अनुसार सरगुजा जिले में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष पद पर अमित कुमार गुप्ता की नियुक्ति की गई है, जबकि सदस्यों के रूप में अतुल गुप्ता, पूनम बाजपेयी, किरण अवस्थी और विजय कुमार अग्रवाल को शामिल किया गया है।
वहीं गरियाबंद जिले में अध्यक्ष पद पर कस्तूरचंद साहू की नियुक्ति की गई है, और सदस्यों में शशीभूषण शुक्ला, वीणा साहू, मंजूलता और संतोष कुमार गुप्ता को नियुक्त किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ये नियुक्तियां कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 3 वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी होंगी।
Source: Read Full Article at CGTOP36
