Saturday, 10 October 2026
होम Crime महिला को 2024 से नहीं मिला गैस सिलेंडर:डीएम से शिकायत, एजेंसी मालिक ने रंजिश का आरोप लगाया
Crime

महिला को 2024 से नहीं मिला गैस सिलेंडर:डीएम से शिकायत, एजेंसी मालिक ने रंजिश का आरोप लगाया

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
4 September 2026 8:26 PM 1 मिनट पठन 56135 Views
महिला को 2024 से नहीं मिला गैस सिलेंडर:डीएम से शिकायत, एजेंसी मालिक ने रंजिश का आरोप लगाया

बागपत के किरठल गांव की हसमती पत्नी फरकान अली ने जिलाधिकारी से शिकायत की है कि उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है। महिला ने एक प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। हसमती के मुताबिक, उनका गैस कनेक्शन नंबर 2944 है। उन्हें काफी समय से गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है। शिकायत में बताया गया है कि आखिरी बार उन्हें 14 नवंबर 2024 को गैस सिलेंडर मिला था। इसके बाद से लगातार सिलेंडर नहीं मिलने के कारण परिवार को परेशानी हो रही है। महिला का कहना है कि गैस सिलेंडर नहीं होने से घर में खाना बनाने में दिक्कत आ रही है। बच्चों को स्कूल भेजने और परिवार की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में भी परेशानी हो रही है। हसमती का आरोप है कि इस बारे में उज्ज्वल गैस एजेंसी से कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या हल नहीं हुई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गैस सिलेंडरों के लिए पैसे दिए गए, लेकिन सिलेंडर की बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी नहीं की गई और न ही ई-केवाईसी कराई गई। महिला ने गैस एजेंसी के कामकाज पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। वहीं, गैस एजेंसी संचालक अनिल कुमार का कहना है कि यह व्यक्ति उनसे रंजिश रखता है और आए दिन उनकी शिकायत करता है। अनिल ने कहा कि वे भी इस बारे में डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग करेंगे। अब हसमती ने जिलाधिकारी से मामले को ध्यान में लेते हुए विभाग की टीम भेजकर जांच कराने की मांग की है। साथ ही दोषियों पर कानूनी कार्रवाई और परिवार को नियमित रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की गई है। शिकायत के बाद अब प्रशासनिक जांच और कार्रवाई का इंतजार है।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *