Wednesday, 21 October 2026
होम Sports मेरठ के खिलाडियों ने पैरा एशियन गेम्स में जीते पदक:आयुष ने शॉटपुट में गोल्ड, प्रीति पाल ने 200 मीटर में जीता सिल्वर
Sports

मेरठ के खिलाडियों ने पैरा एशियन गेम्स में जीते पदक:आयुष ने शॉटपुट में गोल्ड, प्रीति पाल ने 200 मीटर में जीता सिल्वर

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
21 October 2026 8:26 PM 1 मिनट पठन 69 Views
मेरठ के खिलाडियों ने पैरा एशियन गेम्स में जीते पदक:आयुष ने शॉटपुट में गोल्ड, प्रीति पाल ने 200 मीटर में जीता सिल्वर

जापान में आयोजित पैरा एशियन गेम्स में मेरठ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। आयुष वर्मा ने शॉटपुट में स्वर्ण पदक जीतकर देश और शहर का नाम रोशन किया। वहीं, मेरठ की प्रीति पाल ने महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में रजत पदक अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि से मेरठ के खेल प्रेमियों में खुशी है। आयुष वर्मा ने शॉटपुट की एफ-53 श्रेणी में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इससे पहले मंगलवार को वह भाला फेंक में भी कांस्य पदक जीत चुके हैं। उनके प्रदर्शन से प्रतियोगिता में भारत का पदक खाता मजबूत हुआ है। वहीं, गंगानगर निवासी प्रीति पाल ने टी-35 श्रेणी की 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। प्रीति इससे पहले वर्ष 2024 के पेरिस पैरा ओलंपिक में 100 और 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ा चुकी हैं। अब वह 100 मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगी, जिसमें उनसे एक और पदक की उम्मीद है। प्रीति की 100 मीटर दौड़ पर नजर प्रीति पाल टी-35 श्रेणी में 100 मीटर दौड़ में भी चुनौती पेश करेंगी। 200 मीटर में रजत पदक जीतने के बाद उनके पास एक और पदक हासिल करने का मौका है। उनके पिछले अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन को देखते हुए मेरठवासियों को उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *