Sunday, 04 October 2026
होम Business राजकीय आईटीआई का काम पूरा न होने पर FIR:3 एक्सईएन, एक सहायक अभियंता, चार जेई और फर्म प्रोपराइटर समेत 10 नामजद
Business

राजकीय आईटीआई का काम पूरा न होने पर FIR:3 एक्सईएन, एक सहायक अभियंता, चार जेई और फर्म प्रोपराइटर समेत 10 नामजद

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
3 October 2026 8:27 PM 1 मिनट पठन 699 Views
राजकीय आईटीआई का काम पूरा न होने पर FIR:3 एक्सईएन, एक सहायक अभियंता, चार जेई और फर्म प्रोपराइटर समेत 10 नामजद

देवरिया के बंजरिया में निर्माणाधीन राजकीय आईटीआई का काम तय समय पर पूरा नहीं हुआ। डीएम के निर्देश पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य की शिकायत पर तरकुलवा पुलिस ने 10 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। इन पर काम में देरी और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप है। नामजद आरोपियों में तीन एक्सईएन (अंसार हुसैन, गुलनवाज अंसारी, रिजवान खान), सहायक अभियंता रियाजुद्दीन शरीक, चार जेई (राहुल मोदनवाल, खुर्शीद आलम, विमलेश सिंह, प्रज्ञांशु राज), सूर्यांश एसोसिएशन फर्म के प्रोपराइटर भानू प्रकाश मिश्र और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। आईटीआई परियोजना का काम 31 जुलाई तक पूरा होना था। इसे पूरा करने के लिए विभागीय और वरिष्ठ अधिकारियों ने कई बार निर्देश दिए थे, लेकिन काम अधूरा रहा।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *