Friday, 09 October 2026
होम Crime रायबरेली में त्योहारों से पहले ट्रेनों में सीटों की मारामारी:आरक्षण काउंटरों पर बढ़ी भीड़, कई ट्रेनों में वेटिंग; सर्वर डाउन होने से यात्री परेशान
Crime

रायबरेली में त्योहारों से पहले ट्रेनों में सीटों की मारामारी:आरक्षण काउंटरों पर बढ़ी भीड़, कई ट्रेनों में वेटिंग; सर्वर डाउन होने से यात्री परेशान

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
17 September 2026 8:27 PM 1 मिनट पठन 34828 Views
रायबरेली में त्योहारों से पहले ट्रेनों में सीटों की मारामारी:आरक्षण काउंटरों पर बढ़ी भीड़, कई ट्रेनों में वेटिंग; सर्वर डाउन होने से यात्री परेशान

रायबरेली में त्योहारों से पहले ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। इस वजह से आरक्षण काउंटरों पर लंबी लाइनें लग रही हैं। नियमित ट्रेनों में सीटें भर चुकी हैं, इसलिए यात्रियों को वेटिंग टिकट मिल रहे हैं। लोग अब स्पेशल ट्रेनों में सीट बुक कराने की कोशिश कर रहे हैं। एक तरफ जहां ट्रेनों में भीड़ है, वहीं बछरावां रेलवे स्टेशन पर आरक्षण सेवा ठप रही। तकनीकी खराबी और सर्वर डाउन होने के कारण सुबह से काउंटर खुलने के बाद भी टिकट नहीं मिल पाए। कई घंटों तक लाइन में खड़े रहने के बाद यात्रियों को निराश होकर लौटना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार वाजपेयी ने बताया कि इस समस्या की जानकारी बड़े अधिकारियों को दे दी गई है। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है। जरूरत पड़ने पर और स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा सकती हैं।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *