Monday, 12 October 2026
होम Environment लखनऊ में सुबह से बादलों की गरज चमक:दिन में होगी बरसात, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Environment

लखनऊ में सुबह से बादलों की गरज चमक:दिन में होगी बरसात, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
11 September 2026 7:26 PM 1 मिनट पठन 49139 Views
लखनऊ में सुबह से बादलों की गरज चमक:दिन में होगी बरसात, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

लखनऊ में सुबह से बादल छाए हैं। दिन में बादलों की गरज चमक के साथ में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास बना रहेगा। गुरुवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा है। अधिकतम आर्द्रता 94 फीसदी व न्यूनतम आर्द्रता 67 फीसदी रही है। दिन में 1.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। मानसून में 9 फीसदी अधिक बरसात लखनऊ में 1 जून से लेकर 10 सितंबर तक मानसून के दौरान कुल 630.3 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि सामान्य बारिश का औसत 578.9 मिलीमीटर है। ऐसे में अभी तक लखनऊ में कुल बरसात सामान्य से 9 मिलीमीटर अधिक हुई है। सिर्फ अगस्त के महीने में लखनऊ में अकेले 330 मिलीमीटर बारिश हुई। यह जून व जुलाई के जोड़ से भी अधिक रही।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *