Wednesday, 14 October 2026
होम Science शामली में जनगणना-2027 की तैयारी तेज:फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, डिजिटल ऐप की मिलेगी जानकारी
Science

शामली में जनगणना-2027 की तैयारी तेज:फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, डिजिटल ऐप की मिलेगी जानकारी

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
13 October 2026 11:26 PM 1 मिनट पठन 77 Views
शामली में जनगणना-2027 की तैयारी तेज:फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, डिजिटल ऐप की मिलेगी जानकारी

शामली जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। जिलाधिकारी आलोक यादव के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण का शुभारंभ एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्येंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पहले दिन जनगणना की अवधारणाओं और प्रश्नावली के शुरुआती 10 सवालों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एडीएम सत्येंद्र सिंह ने जनगणना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनगणना का कार्य बेहद महत्वपूर्ण है। इसमें आंकड़ों का संकलन शुद्ध, स्पष्ट और समयबद्ध तरीके से किया जाना आवश्यक है। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य करने पर जोर उन्होंने फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारी को गंभीरता से समझने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य करने पर जोर दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन कुल सात सत्र आयोजित किए गए। इनका संचालन जिला जनगणना प्रभारी शिवकुमार भारती और मास्टर ट्रेनर सचिन विकल एवं शशांक अग्रवाल ने किया। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना से जुड़ी विभिन्न अवधारणाओं को समझाया गया। साथ ही प्रश्नावली में शामिल कुल 40 प्रश्नों में से प्रश्न संख्या 1 से 10 तक पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के अगले दो दिनों में प्रश्नावली के शेष 30 प्रश्नों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। अंतिम दिन फील्ड विजिट आयोजित की इसके साथ ही डिजिटल जनगणना में उपयोग होने वाले पीई (PE) मोबाइल ऐप के संचालन और इस्तेमाल का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसका उद्देश्य जनगणना से संबंधित सूचनाओं को डिजिटल माध्यम से सही और प्रभावी तरीके से संकलित करना है। तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन फील्ड विजिट आयोजित की जाएगी। इसके तहत फील्ड ट्रेनर्स को निकटवर्ती क्षेत्र में ले जाकर जनगणना कार्य का पूर्वाभ्यास कराया जाएगा। इससे उन्हें वास्तविक क्षेत्रीय कार्य के दौरान आने वाली परिस्थितियों को समझने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार काम करने में मदद मिलेगी। प्रशिक्षण के माध्यम से फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना कार्य को सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयार किया जा रहा है।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *