Friday, 16 October 2026
होम Lifestyle श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति की बैठक:जौनपुर में 11 नवंबर को बारीनाथ मठ से रूहट्टा तक निकलेगी शोभायात्रा
Lifestyle

श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति की बैठक:जौनपुर में 11 नवंबर को बारीनाथ मठ से रूहट्टा तक निकलेगी शोभायात्रा

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
16 October 2026 10:26 PM 1 मिनट पठन 44 Views
श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति की बैठक:जौनपुर में 11 नवंबर को बारीनाथ मठ से रूहट्टा तक निकलेगी शोभायात्रा

जौनपुर में भगवान चित्रगुप्त पूजन उत्सव के तहत 11 नवंबर को शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजकों के अनुसार, 11 कायस्थ संगठनों सहित 15 सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने आयोजन को समर्थन दिया है। इसकी तैयारियों को लेकर श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति की बैठक दयाल सरन श्रीवास्तव के आवास पर हुई। महासमिति के संयोजक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सरस चंद श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त किसी जाति विशेष के नहीं, बल्कि सर्वसमाज के आराध्य हैं। उन्होंने धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में सभी समुदायों की भागीदारी पर जोर दिया। महासमिति के अध्यक्ष मनोज अग्रहरी ने बताया कि जल्द ही विस्तृत कमेटी गठित की जाएगी, जिसमें सर्वसमाज के लोगों को शामिल किया जाएगा। शोभायात्रा 11 नवंबर को दोपहर 3 बजे बारीनाथ मठ स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर से शुरू होकर रूहट्टा स्थित मंदिर तक जाएगी। बैठक में तैयारियों, आमंत्रण पत्र छपवाने और विभिन्न सामाजिक संगठनों को आमंत्रित करने पर चर्चा हुई।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *