Tuesday, 25 August 2026

सुलतानपुर में सिलाई सीखने गई 14 साल की किशोरी लापता:पड़ोसी गांव के युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, केस दर्ज

सुलतानपुर के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र से 14 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी 23 जुलाई को सिलाई सीखने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश के बाद पड़ोसी गांव के एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिता के अनुसार, उनकी 14 वर्षीय बेटी 23 जुलाई को सिलाई सीखने के लिए दुकान के सामने गई थी। शाम तक उसके घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पड़ोसी गांव के युवक पर आरोप परिजनों का आरोप है कि खोजबीन के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि ग्राम सैतापुर सराय निवासी विशाल उर्फ हैप्पी सरोज, पुत्र सुरेश, किशोरी को कथित रूप से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इसके बाद परिवार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज पीड़ित पिता ने 25 जुलाई को लंभुआ कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक को सौंपी गई जांच पुलिस ने मामले की जांच उपनिरीक्षक संजय कुमार चौबे को सौंपी है। उन्हें मामले की गहन जांच कर किशोरी की तलाश तेज करने और जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Source: Read Full Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *