Sunday, 11 October 2026
Breaking News
देहरादून : सीएम धामी ने तपोवन रोड स्थित क्षत्रिय चेतना मंच में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग किया पुष्पा वर्मा ने अगरबत्ती उद्योग से महिलाओं को दिया रोजगार:बोलीं- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना चाहिए, पति के सहयोग से शुरू किया काम राज्यसभा सांसद बनने के बाद प्रकाश पाल का इंटरव्यू:कानपुर में हनुमान जी के चरणों में रखा सर्टिफिकेट, बोले-CJP को विदेशी तकतों ने बनाया CJP Protest in Delhi: राजधानी दिल्ली में सीजेपी का आज फिर धरना-प्रदर्शन और जंतर-मंतर मार्च का ऐलान, खुले रहेंगे मार्केट और मेट्रो स्टेशन, घर से निकलने से पहले यहां जान लें कहां-कहां पर ट्रैफिक डायवर्जन? Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि का पहला दिन, मेष से मीन तक कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए आज का राशिफल
होम Politics BHU की दीवारों पर लगे चुनाव बहिष्कार के पोस्टर:भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर वापस लेने की मांग उठाई
Politics

BHU की दीवारों पर लगे चुनाव बहिष्कार के पोस्टर:भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर वापस लेने की मांग उठाई

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
11 October 2026 4:26 PM 1 मिनट पठन 235 Views
BHU की दीवारों पर लगे चुनाव बहिष्कार के पोस्टर:भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर वापस लेने की मांग उठाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे आंदोलन का असर बीएचयू में भी दिखने लगा है। जहां एक और अलग-अलग पार्टियां ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन, अस्थि विसर्जन जैसे कार्यक्रम कर रही हैं, वहीं बीएचयू के दीवारों पर भी चुनाव बहिष्कार के पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों पर अंग्रेजी में ‘बॉयकॉट इलेक्शंस’, ‘रोलबैक एसआईआर’ और ‘रोलबैक सीएए-एनआरसी’ जैसे नारे लिखे हैं। यह पोस्टर भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा (बीएसएम) ने लगाए हैं। संगठन ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को वापस लेने की मांग की है। देखें तस्वीरें…. पोस्टरों पर लिखे हैं ये नारे दीवारों पर चिपकाए गए पोस्टरों में चुनावों के बहिष्कार, एसआईआर वापस लेने और नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) तथा राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को वापस लेने की मांग की गई है। चुनावी व्यवस्था के बहिष्कार की अपील संगठन की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, मोर्चा चुनावी व्यवस्था का बहिष्कार करने और क्रांतिकारी आंदोलन से जुड़कर भारत में नवजनवादी क्रांति को सफल बनाने की बात कर रहा है। संगठन ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर रद्द करने की मांग के समर्थन में पोस्टर अभियान चलाया है। पूरे देश में चल रहा ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध आंदोलन पूरे देश में मुख्यालय चुनावायुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन चल रहा है।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *