Churu Cyber Crime News: चूरू में ‘ड्रेगन टाइगर’ ऑनलाइन गेम के नाम पर 24 वर्षीय सीताराम जाट से 4 लाख 67 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है. ठगों ने पहले पीड़ित को गेम में रुपये जितवाकर भरोसे में लिया और फिर पंजाब नेशनल बैंक व एयू बैंक खातों से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए पैसे जमा करवाए. 4.67 लाख रुपये जमा होते ही पीड़ित की आईडी ब्लॉक कर दी गई. पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Source: Read Full Article