Saturday, 10 October 2026
होम Crime DM ने दुर्गा पूजा से पहले सड़कों का देर रात:अमेठी-धम्मौर और ककवा मार्ग खराब मिलने पर जताई नाराजगी, दो दिन में गड्ढे भरने के निर्देश दिए
Crime

DM ने दुर्गा पूजा से पहले सड़कों का देर रात:अमेठी-धम्मौर और ककवा मार्ग खराब मिलने पर जताई नाराजगी, दो दिन में गड्ढे भरने के निर्देश दिए

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
10 October 2026 7:26 PM 1 मिनट पठन 238 Views
DM ने दुर्गा पूजा से पहले सड़कों का देर रात:अमेठी-धम्मौर और ककवा मार्ग खराब मिलने पर जताई नाराजगी, दो दिन में गड्ढे भरने के निर्देश दिए

अमेठी में दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन से पहले प्रशासन सतर्क है। जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने देर रात अमेठी कस्बे के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण कर सड़कों की स्थिति का जायजा लिया। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ डीएम ने अमेठी-धम्मौर और ककवा रोड का निरीक्षण किया। मौके पर दोनों सड़कें खराब मिलीं और कई जगह गड्ढे थे। खराब सड़कें मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई और दो दिनों के भीतर गड्ढे भरने का आदेश दिया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी अभियंताओं को तुरंत मरम्मत पूरी करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा पंडालों तक पहुंचते हैं। लोगों को परेशानी न हो, इसलिए प्रमुख मार्गों की स्थिति बेहतर रखना जरूरी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दो दिन बाद वे खुद फिर से निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री ने भी सड़कों की मरम्मत समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *